फूला वाले बाबा के वार्षिक जागरण में पहुंचे इंडियन आइडल मास्टर नितिन

फूला वाले बाबा के वार्षिक जागरण में पहुंचे इंडियन आइडल मास्टर नितिन 

फूला वाले बाबा द्वारा 34वाँ विशाल वार्षिक जागरण बड़ी धूम-धाम से मनाया विधायक चैतन्य शर्मा,इंडियन आइडल मास्टर नितिन अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं


गगरेट : मुबारकपुर के बणे दी हट्टी स्थिति शक्ति मंदिर के गद्दी नशीन फूल वाले बाबा जी द्वारा 34वाँ विशाल वार्षिक जागरण बुधवार को बड़ी बड़ी धूम-धाम से मनाया जिसमें इंडियन आइडल चैंपियन मास्टर नितिन सहित लगभग हिमाचल और पंजाब की 10 पार्टियों ने माता का गुणगान किया इस जागरण में गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा युवा कल्याण बोर्ड के निदेशक देवीलाल ने मुख्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई फूला वाले बाबा जी द्वारा आए हुए मुख्य अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों को माता की चुनरी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया माता के जागरण में मास्टर नितिन व अन्य गायकों ने अपने मनमोहक भजनों से उपस्थित श्रोताओं और माता के भक्तों का मन मोह लिया गौरतलब है कि बुधवार रात्रि को फूल वाले बाबा जी के विशाल जागरण का आयोजन रामलीला मैदान में बड़े धूमधाम से किया गया इस जागरण में माता और अन्य देवी देवताओं का का भव्य सुन्दर दरबार सजाया गया जिसमे गगरेट, दौलतपुर, मुबारकपुर ,अम्ब व आसपास के क्षेत्रों सहित पंजाब से आये हुए हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका व मन्नते मांगी जिसमे शक्ति मंदिर माता चिंतपूर्णी की की पवित्र ज्योत स्वयं विराजमान थी व आये हुए श्रद्धालुओं पर पुष्प व इतर वर्षा भी की गई इस कार्यक्रम में बाहर से आये हुए कलाकारों द्वारा सुन्दर सुन्दर झांकियां प्रस्तुत की गई व सेवादारों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चाय नाश्ता व लंगर की व्यवस्था भी की गई भक्तों ने बाहर से आये हुए कलाकारों द्वारा भजनों का आनंद प्राप्त किया जिससे माहौल रसमयी हो गया व सभी श्रद्धालु भजनों की धुन पर नाचने को विवश हो गए प्रातः तारा रानी की कथा के बाद माता की आरती हुई व भोग लगाया गया ततपश्चात प्रशाद के साथ साथ बाबा का खजाना वितरण किया गया फूल वाले बाबा जी ने बताया कि इस जागरण के अवसर को सफल बनाने के लिए शक्ति मंदिर के भक्त जनों सहित समस्त इलाकावासियों का पूर्ण सहयोग रहा ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक