वन हमारी धरोहर, बचाना हमारा दायित्व: सौरभ शर्मा

 वन हमारी धरोहर, बचाना हमारा दायित्व: सौरभ शर्मा


जवाली: वन परिक्षेत्र जवाली के प्रांगण में वन सुरक्षा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोक संपर्क विभाग शिमला की फॉक मीडिया टीम ने गीतों व नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। पहाड़ी धुन के गानों व लघुनाटिकाओं के माध्यम से वनों के महत्त्व व वनों में आग लगने से होने वाले नुकसान बारे अवगत करवाया। लोक संपर्क विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों को वनों के महत्त्व बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। आरओ जवाली सौरभ शर्मा ने बताया कि वन हमारी हिमाचल की धरोहर है और हिमाचल की बहुमूल्य संपदा है। वन हमें स्वच्छ हवा, वर्षा का पानी, पशुओं के लिए चारा, खाना पकाने के लिए लकड़ियां, रहने के लिए घर की इमारती लकड़ी, कुदरती फल इत्यादि देते हैं और बदले में हमारे से कुछ भी नहीं लेते। वन मात्र हमसे सुरक्षा की मांग ही करते है। बताया गया कि कुछ लोग वनों पर कुल्हाड़ी से प्रहार करते हैं या फिर वनों में आग लगा देते हैं जिससे वनों में पल रहे जीव-जंतु मर जाते हैं। स्थानीय लोगों को वनों के महत्त्व और नुकसान बारे जानकारी देते हुए लोक संपर्क विभाग की टीम ने लोगों से वनों की सुरक्षा की मांग की। इस मौके पर वन खंड अधिकारी संजय शर्मा, आरएस मनकोटिया, राजेश कुमार, वन रक्षक मोहित कुमार, चरणजीत, विवेक, शशिपाल, दविंदर राणा, विकास, बलविंदर कौर,सतीश, अशोक कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम