नियमों की अवहेलना करने पुलिस ने वाहन चालकों से बसूला 3 लाख 86 हजार रुपए जुर्माना

 नियमों की अवहेलना करने पुलिस ने वाहन चालकों से बसूला 3 लाख 86 हजार रुपए जुर्माना

 राजा का तालाब में लगाए गए आटोमेटिक नंबर प्लेट कैमरे :- दलजीत कटोच

फतेहपुर : बरजीत ठाकुर  /   रैहन पुलिस द्वारा मार्च माह में 1 मार्च


से 30 मार्च के दौरान यातायात नियमों की  अवहेलना करने वाले बिगड़ैल वाहन चालकों तथा माइनिंग एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 3 लाख 86 हजार बतौर जुर्माना वसूल किया है । 

उक्त जानकारी देते हुए रैहन पुलिस चौकी  ट्रैफिक इंचार्ज दलजीत कटोच ने बताया कि उपरोक्त कड़ी के तहत 1 मार्च से लेकर 30 मार्च तक कुल  290 चालान किए गए हैं जिनमें से 170 चालानों का वाहन चालकों द्वारा ऑनलाइन पेमेंट के रूप में 01 लाख 30 हजार रुपए जमा करवाए गए हैं ।  उन्होंने यह भी बताया कि इन चालानों में से दो चालान माइनिंग एक्ट की उल्लंघना के तहत काटे गए जिनकी एवज में 11 हजार 700 रुपए वसूले गए हैं । वहीं दलजीत कटोच ने बताया कि ओवरस्पीड वाहन चालकों पर पैनी नजर रखने के लिए राजा का तलाब में ऑटोमेटिक एनपीआर सिस्टम भी लगवा दिया गया है जो ओवरस्पीड नंबर प्लेटों को ट्रेस करेंगे । ऐसे में उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे केवल नियमों के तहत ही वाहन चलाएं तथा दूसरों व अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओवरस्पीड वाहन ना चलाएं ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम