नगर निगम पालमपुर को शहर की पार्किंगों को लाखों रुपये में नीलाम किया गया

नगर निगम पालमपुर को शहर की पार्किंगों को लाखों रुपये में नीलाम किया गया


पालमपुर : नगर  कृष्ण / निगम पालमपुर को शहर की पार्किंगों को लाखों रुपये में नीलाम किया गया है। निगम आयुक्त आशीष शर्मा ने बताया कि तीन पार्किंग नीलाम हो चुकीं हैं। जबकि पुराना बस अड्डा में टैक्सी यूनियन के आग्रह पर इस पार्किंग की नीलामी नहीं हो सकी और बातचीत के उपरांत दोबारा पार्किंग नीलामी की तिथि निर्धारित की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब के सामने निचले माले की पार्किंग लेने में कोई आगे नहीं आया है। इसके लिए किसी ने भी अप्लाई नहीं किया है। अब तक नीलाम हुई तीन पार्किंगों में से पोस्ट ऑफिस के सामने की पार्किंग के लिए 4 लोग सामने आए थे। जिसमें राकेश कुमार ने सबसे अधिक आठ लाख की अधिकतम बोली देकर इस पार्किंग को आगामी वर्ष के लिए लिया है। इसमें सुरेश कुमार ने 6 लाख 20 हज़ार, अजय कुमार ने 6 लाख 3 हज़ार 532 जबकि जय किशन ने 3 लाख 53 हज़ार की बोली लगाई थी। राधा कृष्ण मंदिर के पीछे पार्किंग के लिए तीन बोली दाता सामने आए थे जिसमें कुलदीप सिंह राणा ने सबसे अधिक बोली दो लाख 51999 की बोलकर पार्किंग को अपने नाम किया है। इसमें संजय वालिया ने दूसरे नंबर पर 1, 81000 तथा संजय वालिया ने 175000 की बोली लगाई । जबकि टेंपो स्टैंड की पार्किंग के लिए सिर्फ एक ही बोली दाता फूल सिंह सामने आया था, जिसने 3,25000 में यह पार्किंग 1 साल के लिए ठेके पर ली है। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि अब तक 3 अंकों की नीलामी हुई है जबकि बस अड्डे की पार्किंग को लेकर कुछ विवाद है। इस पर बातचीत करके आगामी तिथि जल्द घोषित की जाएगी। उन्होंने बतायाकि सभी पार्किंग ठेके पर लेने वाले ठेकेदारों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक