5वें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के अंतर्गत कोठों में जागरूकता शिविर आयोजित

 5वें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के अंतर्गत कोठों में जागरूकता शिविर आयोजित


5वें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठों में बच्चों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम ने दी।

उन्होंने कहा कि इस शिविर में बच्चों को संतुलित भोजन जैसे कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन तथा खनिज पदार्थों के फायदे के बारे में बताया गया तथा इनकी कमी से होने वाले रोगों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जवार, बाजरा, रागी, कोदा, सावा जैसे मोटे अनाज पोष्टिक हैं तथा इनके प्रतिदिन सेवन से मधुमेह और गलूटन एलर्जी जैसे रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने बच्चों को जल के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि जल पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है।


कविता गौतम ने उपस्थित बच्चों को एनीमिया तथा कुपोषण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे रोगों से बचाव के लिए बच्चों को जंक फूड से दूर रहना चाहिए तथा अपने भोजन में पारम्परिक रूप से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अनाज को शामिल करना चाहिए।


इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. अमृता खिमटा, पर्यवेक्षक वृत ओच्छघाट भूमिका जग्गी, विषय वास्तुविद कृषि विभाग जोगिन्दर चौहान सहित लगभग 110 बच्चों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम