सहारा से जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों को घर द्वार पर देगा स्वास्थ्य सुविधाएं

 सहारा से जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों को घर द्वार पर देगा स्वास्थ्य सुविधाएं

दूरदराज क्षेत्रों में प्रत्येक माह लगाया जाएगा स्वास्थ्य कैंप- निवेदिता नेगी


मंडी  जिला के दूरदराज क्षेत्रों में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों को उनके घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन एक विशेष पहल करने जा रहा है। सहारा नाम की यह पहल जिला प्रशासन रेड क्रॉस मंडी के माध्यम से शुरू करने जा रहा है। इसके अंतर्गत जिला के सुदूर इलाकों में प्रत्येक महीने एक कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ईएनटी, आंख, महिला रोग विशेषज्ञ और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। वहीं दिव्यांगों की भी जांच की जाएगी ताकि उन्हें सहायता उपकरण प्रदान किए जा सकें। इस पहल के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार जिला में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 9 लाख से ज्यादा है। मंडी जिला में दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सहारा नाम से जिला प्रशासन यह पहल करने जा रहा है। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों की डॉक्टरों की टीम द्वारा चिकित्सकीय जांच की जाएगी। इस दौरान वहां पर लैब टेस्ट की सुविधा दी जाएगी। जांच उपरांत रोगियों को वहीं पर दवाइयां भी दी जाएंगी और अगर जरूरत होगी तो उन्हें इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज या जोनल अस्पताल में उपचार करने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

 इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों ने भी इस बारे अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

बैठक में डॉ राजेश कुमार प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज,एमओएच दिनेश कुमार ठाकुर, एमएस डॉ धर्म सिंह, डीपीओ संचित डोगरा, पीओ डीआरडीए तपेन्द्र नेगी, डाॅ सचिन शर्मा, डाॅ रमेश राणा सेवानिवृत जिला आयुर्वेदिक अधिकारी व जिला रेड क्रॉस के अधिकारी उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस