चंबा देर रात मशीनरी से लदे ट्राले के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की हुई मौत

चंबा देर रात मशीनरी से लदे ट्राले के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की हुई मौत


चंबा: जितेन्द्र खन्ना / चंबा साहो मार्ग पर गत देर रात मशीनरी से लदे ट्राले के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्राले में 2 लोग सवार थे। घायल क्लीनर का मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए चालक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार होली से मशीनरी लेकर पठानकोट की ओर जा रहा ट्राला भूरी सिंह पावर हाउस के समीप अचानक अनियंत्रित होकर नीचे साल खड्ड में जा गिरा। परिणाम स्वरूप इसमें सवार चालक रशपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और क्लीनर अश्विनी कुमार घायल हो गया। 

तो वहीं एएसपी चंबा विनोद कुमार धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड