जीभ काटकर देवी मां को चढ़ाने के बाद बेहोश हुए ज्योति कृष्ण

जीभ काटकर देवी मां को चढ़ाने के बाद बेहोश हुए ज्योति कृष्ण


नवरात्रि पर जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां मोहल्ला काशीनगर में दुर्गा मंदिर में एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी जीभ काटकर देवी मां को चढ़ा दी

आपको बता दें कि नौरंगाबाद इलाके के निवासी ज्योति कृष्ण पांडे घर के पास ही एक फर्म में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। बुधवार की दोपहर वह दुर्गा माता के मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने जीभ का आगे का हिस्सा काटकर मूर्ति पर चढ़ाया। उनकी इस हरकत को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। जीभ काटकर देवी मां को चढ़ाने के बाद ज्योति कृष्ण की शेष बची जीभ से जमकर खून निकलने लगा। कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गए।

इस बीच किसी तरह से मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सिक्योरिटी गार्ड को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां उनकी हालत में सुधार है लेकिन वह कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ज्योति कृष्ण प्रतिदिन मंदिर आते थे और देवी मां के दर्शन करते थे। वह काफी धार्मिक प्रवृत्ति के हैं और किसी को भी नहीं पता था कि वह मां की भक्ति में इस तरह का कदम भी उठा लेंगे। फिलहाल घायल ज्योति कृष्ण का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और मौके पर उनके परिजन भी मौजूद हैं। वहीं इस घटना के बाद मंदिर में पुलिस की भी तैनाती की गई है। कोई अन्य भक्त इस तरह की हरकत वहां या किसी अन्य मंदिर में न करें इसको लेकर पुलिस लोगों को भी जागरुक कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ