108 कन्याओं का किया पूजन धूमल और इंदु गोस्वामी ने जंमली धाम पहुंचकर

108 कन्याओं का किया पूजन धूमल और इंदु गोस्वामी ने जंमली धाम पहुंचकर 


नवरात्रों के शुभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने रविवार को हमीरपुर के जंमली धाम में पहुंचकर जहां 108 कन्याओं की पूजा की वही कार्यकर्ताओं के साथ यहां आयोजित मन की बात कार्यक्रम को सुना इस दौरान उनके साथ विशेष रुप से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी उपस्थित रही इससे पहले यहां पहुंचे दोनों मुख्य अतिथियों का पार्टी कार्यकर्ताओं स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ करते हुए यहां 108 कन्या रूपी देवियों की पूजा की गई ।

 गौशाला निर्माण के लिए किए दस लाख स्वीकृत:पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी


उन्हें प्रसाद स्वरूप उपहार बांटे गए इस दौरान स्थानीय लोगों ने राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी से यहां बनाई गई गौशाला निर्माण एवं विस्तारीकरण हेतु बजट की मांग की जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्यसभा सांसद से कहा कि यहां के लोग मेहनती ईमानदार और सच्चे दिल के लोग हैं यहां पर दिया हुआ एक एक पैसा ईमानदारी के साथ लगता है लोगों का विश्वास है इसलिए यह धाम आज फल-फूल रहा है लोगों की मांग को पूरा करते हुए राज्यसभा सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के मुखारविंद से यहां की गौशाला निर्माण एवं विस्तारीकरण हेतु ₹10 लाख देने की घोषणा की जिसका धूमल सहित यहां पर उपस्थित जनता ने उनका धन्यवाद किया धूमल ने कहा कि अगर आप पुण्य का काम करते हो तो लोग आपके पुण्य के भागी बनते हैं नारी शक्ति को सम्मान मिलना चाहिए मिल रहा है


और भविष्य में भी मिलता रहेगा इसके लिए हमें संकल्प करना होगा उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि वर्ष 2007 में जब वे मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने नगर निकाय पंचायती राज चुनावों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया था यह इसलिए दिया गया था कि महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर हो आज उसी तर्ज पर महिलाएं आगे बढ़ रही हैं हर पंचायत में पुरुषों के साथ महिला प्रधान बनकर समाज का कल्याण कर रही है उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा करना हमारा दायित्व है और इसकी शुरुआत खुद से करनी होगी घर पर बड़े लोगों बुजुर्गों का मान सम्मान करना जरूरी है अगर आप उनका मान सम्मान करते हैं तो आपको मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे में जाने की भी जरूरत नहीं है अगर आप उनका मान सम्मान नहीं करते हैं तो फिर आपका देव स्थानों पर आना यहां नतमस्तक होना कोई मायने नहीं रखता।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महीने के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाली मन की बात कार्यक्रम को सुना और देखा धूमल ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है हमें उनका साथ देना है पहले भी दिया था आने वाले समय में भी देश की जनता उनका साथ देगी।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं राज्यसभा इंदु गोस्वामी ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य लोगों को सम्मानित किया


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग