प्रदेश को अराजकता, दादागिरी, गुंडागर्दी का हब बना दिया, यह सब वर्तमान कांग्रेस सरकार की देन : बिंदल

 प्रदेश को अराजकता, दादागिरी, गुंडागर्दी का हब I've दिया, यह सब वर्तमान कांग्रेस सरकार की देन : बिंदल


शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की जिला कांगड़ा के पालमपुर में जिस कदर हत्या का मामला सामने आया है वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू को व कांग्रेस सरकार को आईना है। डेढ़ वर्ष के छोटे से समय में हिमाचल प्रदेश को अराजकता का, दादागिरी का, गुंडागर्दी का हब बना दिया है और यह सब वर्तमान कांग्रेस सरकार की देन है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि युवती के उपर 12 बार धारदार हथियार से वार किया गया, यह साबित करता है कि कैसे दरिंदो को, गुण्डों को वर्तमान सरकार का संरक्षण प्राप्त है। चम्बा के दलित युवक की हत्या करके उसके 8 टुकड़े कर दिए गए परन्तु सरकार के कान पर जूं तक नहीं रंेगी। उस दिन से हत्या, बलात्कार, डकैती का चला हुआ क्रम थमन का नाम नहीं ले रहा है। 

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि इस सरकार में डर और भय आम नागरिक को है, भाजपा कार्यकर्ताओं को है, सरकार के विरोध में आवाज उठाने वाले विधायकों को है परन्तु खूनी, बलात्कारी भय मुक्त हैं। पुलिस का डंडा राजनीतिक विरोधियों पर डटकर चल रहा है परन्तु चुनाव की इस बेला में जब चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा होनी चाहिए, ऐसे समय पर हत्यायें होना वर्तमान कांग्रेस सरकार का अंत आ गया है यह साबित करता है। प्रदेश में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की सरकार अपना इकबाल खो चुकी है और उसे सत्ता में रहने का कोई हर नहीं है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ