ज़िला में उपभोक्ताओं के घर गैस सिलेंडर के साथ पहुंचेगी मतदान की अपील

 ज़िला में उपभोक्ताओं के घर गैस सिलेंडर के साथ पहुंचेगी मतदान की अपील   

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने लांच किया विशेष स्टीकर


चंबा, : जितेन्द्र खन्ना )

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने लोकतंत्र के महापर्व में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की निरंतरता में आज उपायुक्त कार्यालय परिसर से मतदाता जागरूकता अपील व मतदान संदेश के साथ विशेष रूप से तैयार स्टीकर लांच किया। 

ज़िला के हजारों एलपीजी उपभोक्ताओं के घर एलपीजी सिलेंडर के साथ अब 1 जून को मतदान करने की अपील भी पहुंचेगी।  

मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भूरे भालू के संरक्षण और मतदाता जागरूकता के लिए "मू भी गाणा वोट पाणा" टैग लाइन पर आधारित भोलू नामक शुभंकर प्रतीक वाला यह स्टीकर जिला चंबा में एलपीजी उपभोक्ताओं को प्रदान किए जाने वाले हर सिलेंडर में लगाया जाएगा ।

साथ में यह स्टीकर परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न वाहनों एवं प्रमुख स्थान में भी लगाया जाएगा, ताकि मतदान के महत्व का संदेश हर घर के प्रत्येक मतदाता तक पहुंचे। 

स्टीकर के माध्यम से देश के प्रति अपना दायित्व निभाने को लेकर 1 जून को मतदान करने की अपील के साथ मतदाताओं के सहायतार्थ टोल फ्री नंबर 1950 की जानकारी प्रदान की गई है ।

यहां प्रमुख बात यह है कि ज़िला में 10 गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को हर माह औसतन लगभग 50,000 (पचास हजार) के करीब सिलेंडर प्रदान किए जाते हैं। इस तरह से मतदाता जागरूकता का यह संदेश दूरदराज के क्षेत्रों में भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगा । 

मुकेश रेपसवाल ने आगे बताया कि

ज़िला में मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा निर्वाचक भागीदारी जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) आरंभ किया गया है । इस कार्यक्रम के माध्यम से ज़िला के दूर -दराज क्षेत्रों में भी प्रभावी मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 

सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, ज़िला नोडल अधिकारी स्वीप अरविंद सिंह चौहान, अर्थशास्त्री ग्रामीण विकास अभिकरण विनोद कुमार, ज़िला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय से प्रभारी ज्योति सूर्या इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ