हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला चम्बा जिला संचालन समिति की बैठक जिला मुख्यालय पर जिला प्रधान दीप सिंह खन्ना के अध्यक्षता में हुई , जिसमें निम्न मुद्दों पर चर्चा की गई

 हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला चम्बा ..

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला चम्बा जिला संचालन समिति की बैठक जिला मुख्यालय पर जिला प्रधान दीप सिंह खन्ना के अध्यक्षता में हुई , जिसमें निम्न मुद्दों पर चर्चा की गई


 

चंबा : जितेन्द्र खन्ना / 

1).....अनुबंध पर नियुक्त प्रवक्ताओं के शीघ्रातिशीघ्र नियमितीकरण के लिए शिक्षा विभाग से मांग की हैl

स्कूल प्रवक्ता संघ का मानना है कि चुनाव आचार संहिता के कारण नियमितीकरण समयानुसार नहीं हो रहा है जिससे प्रवक्ताओं को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। 

प्रवक्ता संघ ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि राज्य चुनाव आयोग से अनुमति लेकर अविलंब नियमितीकरण की राह दुरस्त करके अनुबंध पर नियुक्त प्रवक्ताओं को राहत प्रदान की जाए। 

 2....कन्फर्मेशन ( confirmation) प्रक्रिया और प्रवक्ताओं की बरिष्ठता सूची को अंतिम रूप देने संम्बधी विभागीय कार्यों का निपटारा भी शीघ्र किया जाए ताकि प्रवक्ताओं को इसका लाभ मिल सके।

3) शिक्षा निदेशालय में दीर्घकाल से लंबित प्रवक्ताओं के पदोन्नति वेतन वृद्धि ( ACP) के मामलों को भी अविलंब निपटारा किया जाए।

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ चम्बा से जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में जिला अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना, राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव राजेश ठाकुर, जिला संचालन समिति के चैयरमैन शौकत अली , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश बसंत, वित्त सचिव संजीव ठाकुर, मुख्य प्रैस सचिव जगजीत जरयाल, मुख्य संगठन सचिव उधम सिंह जम्वाल, राज्य संचालन समिति के सदस्य सूरज वाली, राजदीन, ज्ञान भारद्वाज राज्य कार्यकारिणी के सदस्य संजय शर्मा, राजीव ठाकुर, राजकुमार, बालक राम शर्मा, हेम राज, हरविंदर सिंह, राकेश राणा, जिला सह सचिव प्रताप नेगी, धीरज ठाकुर,आशीष ठाकुर , भुवनेश्वर, ओम प्रकाश शर्मा, सुनील मांडला ने प्रदेश सरकार से अविलंब नियमितीकरण की मांग की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला मुख्यालय चंबा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।