वैश्विक स्तर पर मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर ट्रूडो राष्ट्रविरोधी तत्वों को शह दे रहे हैं : परमजीत सिंह गिल

 वैश्विक स्तर पर मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर ट्रूडो राष्ट्रविरोधी तत्वों को शह दे रहे हैं : परमजीत सिंह गिल


पठानकोट , बटाला (पंकज अविनाश शर्मा)पंजाब के वरिष्ठ नेता और हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत विरोधी तत्वों को शह देने के मामले पर टिप्पणी करते हुए ट्रूडो को ऐसे कृत्यों से बाज आने की चेतावनी दी है।

 उन्होंने कहा कि पहले भी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत विरोधी तत्वों को उकसाया गया है और पिछले दिनों कनाडा में एक हत्या के लिए भी भारत को दोषी ठहराया गया था। वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हमेशा अपनी भारत विरोधी नीति को बढ़ावा दिया है।

 उन्होंने कहा कि अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारत विरोधी तत्व कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मौजूदगी में खालिस्तान समर्थक नारे लगाते दिख रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री द्वारा भारत विरोधी तत्वों के साथ साझा किया गया मंच वैश्विक स्तर पर कई सवाल खड़े करता है और जिस तरह से ट्रूडो भारत विरोधी तत्वों को शह दे रहे हैं उससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है। जिसके लिए ट्रूडो को ऐसी हरकतों से बचकर भारत के साथ अपने संबंधों को सहज बनाना चाहिए। ताकि दोनों देशों में रहने वाले लाखों लोगों को भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 गिल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर मोदी की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जिसे देखते हुए बड़े-बड़े देशों के नेता मोदी के साथ अपने रिश्ते बढ़ाने में लगे हुए हैं, वहीं कनाडा के प्रधानमंत्री की ओर से इस तरह की कारवाही शोभा नहीं देती।

 उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत वैश्विक स्तर पर अपना लोहा मनवाकर विश्व शक्ति बनकर उभरेगा। इसलिए भारत की प्रगति और ताकत को रोकने के लिए ही कई देशों द्वारा ऐसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, लेकिन ऐसे देशों के नेताओं की कोई भी योजना सफल नहीं होगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला मुख्यालय चंबा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।