स्वीप के तहत दवारी और घड़याच में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

 स्वीप के तहत दवारी और घड़याच में चलाया विशेष जागरूकता अभियान


हिमाचल प्रदेश में प्रथम जून, 2024 को सातवें चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) टीम अर्की ने दवारी, कोयल सनोग, सारमा, मटेरना और घडयाच में मतदाता जागरूकता अभियान के साथ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

स्वीप टीम के प्रभारी प्रो. यशपाल शर्मा, डॉ. हेमराज सूर्य व प्रो. योगेश कुमार ने बताया कि इन मतदान केंद्रों में पिछले चुनाव में कम मत प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके दृष्टिगत इस क्षेत्र में अधिक मतदाता जागरूकता कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि हर एक वोट लोकतंत्र में महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र की मज़बूती और सुदृढ़ता के लिए जागरूक मतदाता अहम भूमिका अदा करता है। इसलिए मतदान वाले दिन अपने मत का अवश्य प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

 इस अवसर पर बूथ स्तर अधिकारी ऊमा कुमारी तथा बूथ स्तर पर्यवेक्षक संजय कुमार उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव