पशु चिकित्सकों की सेवाएं पशुधन के स्वास्थ्य व कल्याण के साथ-साथ मानव व पर्यावरण स्वास्थ्य के लिए भी बहुत उपयोगी-एल. आर. वर्मा

पशु चिकित्सकों की सेवाएं पशुधन के स्वास्थ्य व कल्याण के साथ-साथ मानव व पर्यावरण स्वास्थ्य के लिए भी बहुत उपयोगी-एल. आर. वर्मा


नाहन में विश्व पशु चिकित्सा दिवस अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल आर वर्मा की अध्यक्षता में हुआ आयोजित
नाहन 27 अप्रैल। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल आर वर्मा ने आज पशुपालन विभाग  द्वारा आयोजित  विश्व पशु चिकित्सा दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पशु चिकित्सकों की सेवाएं पशुधन के स्वास्थ्य व कल्याण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए भी बहुत उपयोगी है। यदि पशुधन स्वस्थ है तो मानव व समाज भी स्वस्थ रहेगा।
 उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व पशु चिकित्सा दिवस की थीम “पशु चिकित्सक आवश्यक स्वास्थ्य  कार्यकर्ता “ रखी गई है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा दिवस हर वर्ष अप्रैल माह के आखिरी शनिवार को मनाया जाता है यह दिवस पशु चिकित्सकों के संपूर्ण समर्पण और कड़ी मेहनत को सम्मान दिलाने के लिए भी आवश्यक है ।
/>उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज में दो चीजों के प्रति जागरूकता फैलाना भी है जिसमें एक तो पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल  व दूसरा पशु क्रूरता को रोकना है।उन्होंने कहा कि अभी भी बहुत से पशु क्रूरता के शिकार होते हैं यह दिवस हमें पशुओं के प्रति  दया भाव रखने औरउनकी रक्षा करने के लिए  प्रेरित करता है।
इस अवसर पर उपनिदेशक पशुपालन विभाग जिला सिरमौर डॉक्टर नवीन सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर सम्मानित किया
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्ति उपनिदेशक डॉक्टर नीरू शबनम ने जिला सिरमौर में स्थापित पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण समिति( एसपीसीए) के इतिहास पर प्रकाश डाला इसके अतिरिक्त डॉ- अंकित शर्मा डॉ० नरेश पुंडीर, डॉ० मानसी शर्मा व डॉ- रितिका गुप्ता ने पशुओं से संबंधित बीमारियों, विभागीय गतिविधियों व विभागीय योजनाओं के बारे में सभी उपस्थित लोगों को अवगत करवाया।
इस समारोह में सहायक निदेशक डॉ संदीप शर्मा सहायक निदेशक (परियोजना ) डॉक्टर विजेंद्र सिंह नंदा, डॉक्टर प्रमोद गुप्ता ,डॉक्टर अशोक सखूजा डॉक्ट र पवन पांडेय ,डॉक्टर कांत ,डॉक्टर अमरीश गुप्ता,डा० सचिन बिंद्रा तथा जिला सिरमौर के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया।                                         

                                         

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर