"युवा बुज़ुर्ग साथ साथ करेंगे मतदान पर संवाद।

 "युवा बुज़ुर्ग साथ साथ करेंगे मतदान पर संवाद।


ज़िला कुल्लू में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के स्लोगन का इस्तेमाल करते हुए अभियान चलाया जा रहा है जिससे अलग अलग मतदाता समूह को ध्यान में रखते हुए गतिविधियां की जा रही है युवा बुजुर्ग साथ साथ, करेंगे मतदान पर संवाद के तहत स्वीप अधिकारियों द्वारा आज कुल्लू की न्यूली पंचायत घर मे तीन पंचायतों के प्रतिनिधियों और मतदाताओं के साथ संवाद किया गया। कार्यक्रम में डॉ लाल सिंह डिप्टी डायरेक्टर नेहरू युवा केन्द्र एवं नोडल अधिकारी जिला स्वीप ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। 

सबसे पहले कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के स्वीप के नोडल अधिकारी रमन जैन ने सभी का स्वागत किया और ग्राम पंचायतों में चल रही स्वीप की गतिविधियों की जानकारी लोगों को दी ।

    स्वीप टीम के जिला प्रतिनिधि श्याम लाल हांडा ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की । वर्तमान में हो रही कम मत प्रतिशतता के कारणों का भी ज़िक्र किया। चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए बहुत से कार्यक्रमों के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया। 

      डॉ लाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम में युवाओं के साथ साथ बुजुर्गों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है । ज़िला भर में आगामी दिनों में स्वीप की गतिविधियों को और गति दी जाएगी । अंत मे सभी मतदाताओं को डॉ लाल सिंह ने शपथ भी दिलाई। इस कार्यक्रम में चतानी पंचायत के प्रधान शेर सिंह न्यूली के प्रधान ओम प्रकाश ,ग्राहण की प्रधान देवी सहित छह बूथ के बी एल ओ और स्थानीय लोगो ने भाग लि

या।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर