चोरी का आरोपी गिरिफ्तार

 चोरी का आरोपी गिरिफ्तार

27 अप्रैल 2024 को पुलिस 


थाना कुल्लू में रमन आनंद निवासी ब्यासा मोड़ कुल्लू के शिकायत पत्र पर धारा 457, 380 IPC के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अखाड़ा बाजार कुल्लू में इसकी राम सरन व सन्ज के नाम से दुकान है, जिसमें यह बीड़ी, सिगरेट, कोल्ड ड्रिक्स, मसाले इत्यादि थोक में बचने का काम करता है। दिनांक 26/27अप्रैल 2024 की मध्यरात्रि को अज्ञात व्यक्ति इसकी दुकान से सिगरेट तथा बीडी के पैकेट जिसकी कीमत करीब 2,30,280/- रुपये है चुरा कर ले गए हैं। उपरोक्त शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की वारदात को अन्जाम देने वाले व्यक्ति अश्वनी कुमार (42 वर्ष) पुत्र ध्यान सिंह निवासी गांव सुद्धवाण डाकघर सुद्धयाल तहसील नादौन जिला हमीरपुर को दो दिनों के भीतर 29 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज माननीय अदालत मे पेश करके पुलिस रिमान्ड लिया जायेगा। अभियोग में आगामी छानबीन जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर