डीएवी मनेई का 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

 डीएवी मनेई का 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा




(जनक पटियाल)

डीएवी मनेई का 12वीं का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। इस वर्ष 12वीं में 25 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिसमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 87.6% अंक लेकर तनीषा राणा सुपुत्री श्री श्यामलाल ने प्रथम स्थान, आकृति चंबियाल सुपुत्री श्री धर्म कुमार ने 84.4% अंक लेकर द्वितीय स्थान व संगीता कुमारी सुपुत्री श्री संजीव कुमार ने 84.2% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ स्थान पर सलोनी सुपुत्री श्री सुमन कुमार (82.4%), पंचम स्थान पर राशि पुत्री श्री संजीव कुमार 80.2%, छठे स्थान पर बिपाशा धीमान सुपुत्री श्री पवन कुमार और रिया सुपुत्री श्री शिव कृपाल (79.6%), सातवें स्थान पर इशांत कुमार पुत्र श्री बिट्टू कुमार (78.2%), आठवें स्थान पर कशिश वालिया पुत्री श्री अनिल कुमार (78%), नवें स्थान पर सक्षम जंडोरिया सुपुत्र श्री सुनील कुमार (77.2%), दसवें स्थान पर मोहित कुमार पुत्र श्री राकेश कुमार (76.2%) रहा। सबसे अधिक अंक अंग्रेजी में 92 ( नित्या), भौतिक विज्ञान में 97 अंक (तनीषा), रसायन विज्ञान में 93 अंक ( तनीषा), जीव विज्ञान में 99 अंक (तनीषा), गणित में 79 अंक (इशांत), कंप्यूटर साइंस में 95 अंक (नित्या), शारीरिक शिक्षा में 95 अंक (सक्षम जंडोरिया) ने प्राप्त किए। इस अवसर पर स्कूल के चेयरपर्सन श्रीमती पी० सॉफ्त, ए आर ओ श्री विक्रम सिंह, स्कूल की प्रबंधक डॉ॰ रश्मि जमवाल, एलएमसी सदस्यों और स्कूल के प्रधानाचार्य श्री दिनेश कौशल जी ने छात्रों, अभिभावकों व अध्यापकों को उनकी इस सराहनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी व सभी के अथक प्रयासों को सराहा तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव