थाना बंजार में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती की नष्ट, मनाली व भुन्तर में अवैध शराब की बरामद

 थाना बंजार में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती की नष्ट, मनाली व भुन्तर में अवैध शराब की बरामद 


पुलिस ने दिनांक 21.04.2024 को पुलिस थाना बंजार की टीम ने गश्त के दौरान डुगा डाकघर बठाहर में खेतों में उगाई हुई लगभग *11,637 अफ़ीम के अवैध पौधों* को बरामद करके नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में नामालूम व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बंजार में धारा 18 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल दो मामले दर्ज हुए हैं और जांच जारी है तो वहीं दिनांक 20.04.2024 को पुलिस थाना आनी के अन्तर्गत पुलिस चौकी लूहरी, पुलिस थाना भुंतर व मनाली में आवकारी अधिनियम के तहत कुल तीन अभियोग पंजीकृत हुए हैं। प्रथम मामले में पुलिस चौकी लूहरी की टीम ने गश्त के दौरान लिन्क रोड जमेडी में सत्य प्रकाश निवासी घचवाह डाकघर डैहर के कब्जा से *10 बोतलें मार्का उना न0 1 बरामद की गई है। इस सन्दर्भ में सत्य प्रकाश गुप्ता के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना आनी में अभियोग पजींकृत किया गया है। दूसरे मामले में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना भून्तर की टीम ने त्रैहन चौक में मित्रां दा ढाबा से 08 बोतलें अग्रेजीं शराब व 02 बोतलें देशी शराब मार्का सन्तरा* बरामद की गई हैं । इस सन्दर्भ में लक्ष्मण निवासी गांव व डाकघर पिपलागे के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना भून्तर में अभियोग पजींकृत किया गया है। तथा तीसरे मामले में पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर वशिष्ट में एक ढाबे से *05 लीटर नाजायज शराब बरामद की है। इस सन्दर्भ में एक महिला के विरुद्ध थाना मनाली में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पजींकृत किया गया है। उपरोक्त अभियोगों में अन्वेषण ज़ारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ