जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में मंगलवार को स्वीप के अंतर्गत महिलाओं के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में मंगलवार को स्वीप के अंतर्गत महिलाओं के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में निर्वाचन आइकॉन पद्मश्री ललिता वकील ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने मुख्य अतिथि को शॉल व टोपी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सर्वप्रथम स्वीप के जिला नोडल अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को वोटर हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने अपने संबोधन में महिलाओं को मतदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हरेक मतदाता अपने मताधिकार को समझे और इसका सही प्रयोग करे क्योंकि सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। ऐसे में 1 जून को सभी मतदाता अपने- अपने बूथों पर जाकर मतदान अवश्य करें। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने महिलाओं को नया वोट बनवाने और वोट डिलीट करवाने से संबंधित जानकारी भी सांझा की। साथ ही उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों का उल्लेख भी अपने संबोधन में किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पद्मश्री ललिता वकील ने उपस्थित महिलाओं को 1 जून को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अपने मताधिकार का उपयोग करना भी देश सेवा है।भय और प्रलोभन से दूर रहकर वोट जरुर दें। अपने भविष्य के लिए ना केवल वोट करें बल्कि अपने जान पहचान के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस दौरान निर्भय एवं निष्पक्ष मतदान करने की शपथ भी सभी प्रतिभागियों को दिलवाई गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर दीवार पर हस्ताक्षर करके मतदान करने का प्रण भी लिया। कार्यक्रम में करीब 70 महिलाओं सहित जिला रोजगार कार्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत