हिम जन कल्याण संस्था द्वारा सम्मनित किए गए दराट प्रकरण में अहम भूमिका निभाने वाले - Smachar

Header Ads

Breaking News

हिम जन कल्याण संस्था द्वारा सम्मनित किए गए दराट प्रकरण में अहम भूमिका निभाने वाले

 हिम जन कल्याण संस्था द्वारा सम्मनित किए गए दराट प्रकरण में अहम भूमिका निभाने वाले

मनोज मेहता और डी एस पी ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत 


पालमपुर : केवल कृष्ण /

हिम जन कल्याण संस्था द्वारा पालमपुर में हुए दराट प्रकरण में अहम भूमिका निभाने वाले प्रियंका मनिंदर सिंह मोंटी अरविंद कुमार बिंदु को सामाजिक सरोकार सम्मान के साथ नवाजा गया। इसके अतिरिक्त स्वरूप कुमार को समाज में अपनी उल्लेखनीय भूमिका को लेकर भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडान संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मनोज मेहता तथा डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र नेगी ने शिरकत की। इस दौरान मुख्य अतिथि को श्री राम जी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डी एस पी लोकेंद्र नेगी ने समाज में नशे के विरुद्ध और जो भी असामाजिक गतिविधियों हो रही हैं उसमें एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि जब तक समाज प्रशासन का साथ नहीं देगा तब तक किसी भी और सामाजिक गतिविधियों को दुरुस्त कर पाना मुश्किल है। उन्होंने संस्था के उल्लेखनीय कार्य को लेकर भी सराहना की इस अवसर पर एडोन संस्था के अध्यक्ष मनोज मेहता ने कहा कि हिम जन कल्याण संस्था लगातार समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिसके लिए उन्होंने बधाई दी तथा कहा कि जिस रफ्तार से संस्था का नाम दिन प्रतिदिन आगे आ रहा है वह एक बड़ी बात है उन्होंने कहा कि जहां समाज समाज भलाई के कार्य में आगे नहीं आना चाहता है तो वहीं संस्था ने पीड़ित लड़की को तीन लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा कर एक मिसाल पेश की है। उन्होंने नशे के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने संस्था की एक साल की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए स्मारिका का विमोचन भी करवाया। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि संस्था का एकमात्र उद्देश्य समाज में लोगों को सामाजिक कार्यों में लगाने के लिए प्रेरित करना और भलाई के कार्य में लगाना है। इस अवसर पर पूर्व उप मेयर अनीष नाग,हितेश शर्मा,रमन अवस्थी,राजीव जंबाल,संजय राठौर,राकेश घोघरा, के एल चौहान,रविंद्र शर्मा,कर्म चंद,सिकंदर डडवाल,ललित डडवाल,रत्न लाल,अरविंद,बलजीत कटोच,हरविंद्र,विवेक शर्मा,प्रदीप धीमान,मोनिका शर्मा,वावा तिरलोक नाथ, मदन मोहन,शेर सिंह, आंशुल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं