एकलव्य कलामंच और पूर्वी कलामंच के कलाकारों ने बताया मतदान का महत्व

 एकलव्य कलामंच और पूर्वी कलामंच के कलाकारों ने बताया मतदान का महत्व


ऊना, । लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा उप चुनावों के मध्यनज़र प्रशासन की ओर से लोगों को वोटिंग के प्रति जागरूक व प्रेरित करने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच के कलाकारों ने हरोली विधानसभा की ग्राम पंचायत कुठारबीत और चंदपुर में नुक्कड़-नाटक, गीत-संगीत व स्लोगन के जरिए लोगों को वोट के महत्व को समझाया और पहली जून को होने वाले मतदान में कर्त्तव्य समझ कर अपने मत का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भागीदार बनें। कलाकारों ने स्थानीय लोगों को “लोकतंत्र का यह आधार, वोट न हो कोई बेकार“ “देश के विकास में दें अपना योगदान, हर हाल में करना अपना मतदान“ जैसे स्लोगनों के जरिए लोगों को वोट के प्रति जागरूक व प्रेरित किया।

इसके अलावा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत बंगाणा और थानाकलां में पूर्वी कलामंच के कलाकारों ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिले में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत लगातार मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित कर युवाओं और आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नए मतदाताओं और आम लोगों को नुक्कड़ नाटकों, हस्ताक्षर अभियान, नारा लेखन सहित विभिन्न गतिविधियों के जरिए वोट के महत्व बारे बताया जा रहा है ताकि शत-प्रतिशत मतदान हो सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ