गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में अंर्तसदनीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में अंर्तसदनीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित


 नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ में आज सभी बच्चों के बीच अंर्तसदनीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाई गई । यह प्रतियोगिता स्कूल में चार सदनों के बीच करवाई गई । जिसमें आजाद सदन से नायरा ठाकुर, तन्मय, अरमान शर्मा, नेहरू सदन से मृत्युंजय सिंह चावला, मानवी, अंशिका, शिवाजी सदन से वंशिका जसवाल, मनीत चौधरी, सक्षम तथा टैगोर सदन से अदविक मेहरा, आधारिका जसरोटिया और कार्तिक शर्मा प्रतिभागी थे। प्रतियोगिता के दौरान सभी बच्चों में अपने-अपने हाउस को प्रथम स्थान दिलाने के लिए एक अलग ही जोश देखा गया।

स्कूल के अन्य बच्चों ने भी दर्शकों के रूप में सभी की तालियों के द्वारा हौसला अफजाई की। और अंत में इस प्रतियोगिता में टैगोर सदन प्रथम, शिवाजी सदन द्वितीय और। आजाद तथा नेहरू सदन तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक निदेशक डॉक्टर गुलशन कुमार, निदेशिका किरण लता, प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा, उप प्रधानाचार्या श्वेता वैद्य, समन्वक रानी धीमान, प्राइमरी मुख्य अध्यापिका अंजू सलाथिया ने बतौर जज शिरकत की।

स्कूल के अन्य अध्यापकगण इस प्रतियोगिता में उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर