5 साल में चंगर क्षेत्र मे एक बार भी नजर नहीं आए भाजपा सांसद किशन कपूर।

 5 साल में चंगर क्षेत्र मे एक बार भी नजर नहीं आए भाजपा सांसद किशन कपूर।


(जनक पटियाल )

 चंगर क्षेत्र के विकास में 25 करोड़ रुपये की सांसद निधि से एक रुपया भी नहीं लगाया-पठानिया

अग्निवीर भर्ती करके युवाओं को भाजपा ने ठगा- पठानिया 

केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की सुरक्षा को कई बार खतरे में डाला।

बोले,पुलवामा शहीद तिलक राज के नाम शहीदी गेट व श्मशानघाट बनाने की भाजपा की घोषणा धराशायी।

 भाजपा नेता 10 सालों के विकास को लेकर जनता के बीच नहीं जा रहे बल्कि हिंदुत्व व धर्म को बनाया जा रहा चर्चा का मुद्दा।

लोकसभा चुनावों के मध्यनजर

 उप मुख्य सचतेक केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा शाहपुर के चंगर क्षेत्र के सात भरूपलाहड़, मनेई, भंधरेला, लपियाना, गुब्बर ,बाग में बूथों के बूथ प्रमुखों सहित चंगर काँग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता के साथ नुक्कड़ जनसभाएं की।उंन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना जब से हुई है तब से कांग्रेस पार्टी का उदेश्य जनता के हितों की रक्षा करने वाले भारतीयों के बीच मित्रता और संपर्क बढ़ाना जातिगत, धर्मगत तथा प्रतीय विभेदों को मिटाकर राष्ट्रीय एकता की भावना को विकसित करना। राजनीतिक, सामाजिक तथा आर्थिक मुद्दों पर शिक्षित वर्गाें को एकजुट करना।भविष्य के राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा सुनिश्चित करना।  ;

पठानिया ने कहा कि चुनाव जीत कर जनता के बीच रहना चाहिए, और भाजपा के सांसद किशन कपूर बताए कि 5 साल में चंगर क्षेत्र के कितने दौरे किए जो आज तक 25 करोड़ की संसद निधि से एक रुपया भी चंगर क्षेत्र की जनता के विकास कार्य के लिए नहीं दिया। ऐसे हैं भाजपा के सांसद जो जीत जाने के बाद गायब हो जाते हैं। लोग सांसद का नाम तक भी नहीं जानते हैं। उंन्होने कहा कि जब पुलवामा हमले में शहीद तिलक राज के घर बड़े बड़े भाजपा नेता श्मशान घाट ,स्कूल का गेट तथा शहीदी गेट बनाने की घोषणा कर गए थे वे बताएं कि आज तक क्यों नहीं घोषणाएं पूरी कर पाए। भाजपा केवल झूठ के बल पर ओर लोगों को गुमराह करके राजनीति करती है ।पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनते ही कांग्रेस की न्याय योजना के तहत गरीब जनता को लाभ होगा जिससे गरीब गरीबी रेखा से ऊपर उठेगा।ओर कांग्रेस सत्ता में आने पर देश भर के किसानों का कर्जा माफ करेगी। नोजवानो को रोजगार के साथ जोड़ेगी।महिलाओ के हितों की रक्षा के लिए योजनाएं बनाई जाएगी 

। पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी झूठ की राजनीति नही करती हमेशा विकास पर वोट मांगती है जिससे देश की जनता के हितों का ख्याल हो। केंद्र में 10 साल पहले एक ऐसी पार्टी आयी थी जिसने देश की जनता से झूठे वायदे करके सत्ता हासिल की थी। देश में भाजपा सरकार ने कई बार सुरक्षा को खतरे में डाला है और अब एक बार फिर से झूठे वादे कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। भाजपा आज अपने 10 सालों के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच नहीं जा रही। बल्कि हिंदुत्व और कुछ बिना कारण के मुद्दों को चर्चा का विषय बनाया जा रहा है। लेकिन देश की जनता विश्वास को समझ चुकी है और वह भाजपा के झूठे झांसो में नहीं आने वाली है। 10 साल जनता को हर क्षेत्र में गुमराह करती रही और झूठ का सहारा लेती रही। देश के युवा वर्ग के लिए अग्निवीर जैसी योजना लाकर युवाओं को ठगा गया है।आज केंद्र की भाजपा सरकार के पास चुनावो में जातपात फैलाना , धर्म के नाम पर राजनीति करना ओर झूठ बोलने के सिबाय कुछ नहीं है। कांग्रेस का घोषणा पत्र देश की जनता के लिए बरदान सिद्ध होगा। जिससे देश के हर क्षेत्र में विकास बढेगा।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर