भरमौर में मतदान अधिकारियों के लिए चुनावी रिहर्सल प्रक्रिया संपन्न

 भरमौर में मतदान अधिकारियों के लिए चुनावी रिहर्सल प्रक्रिया  संपन्न


सहायक निर्वाचन अधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने की अध्यक्षता

भरमौर, 
सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह  राणा की अध्यक्षता में आज मतदान अधिकारियों  के लिए चुनावी रिहर्सल का सत्र राजकीय महाविद्यालय भरमौर के सभागार में संपन्न हुआ।  उन्होंने चुनावी रिहर्सल में ट्रेनर की मुख्य भूमिका निभाते हुए मतदान प्रक्रिया तथा इस दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्री के अलावा ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के संचालन  के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा चुनावी डयूटी के लिए तैनात किए गए अधिकारियों को पीपीटी के माध्यम से भी चुनाव संबंधी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई
कुलबीर सिंह राणा ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए अधिकारी व कर्मचारी कर्तव्य निष्ठा के साथ चुनाव प्रक्रिया का निर्वहन करना सुनिश्चित करें तथा आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि ईवीएम, वीवीपैट के सुगम संचालन के साथ चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया को लेकर निर्धारित दिशा-निर्देश का पालन करना भी सुनिश्चित बनाया जाए।  उन्होंने पोलिंग अधिकारियों को  निर्देश दिए कि  प्राइवेट व्हीकल का इस्तेमाल ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को ले जाने में न किया जाए ।
नायब तहसीलदार निर्वाचन सुनील शर्मा ने  मंच का संचालन किया और मतदान प्रक्रिया से संबंधित  डाऊट क्लीयर किए। पूर्वाभ्यास में मास्टर ट्रेनर कृष्ण पखरेटिया ने भी मतदान प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी कर्मियों को ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर  मतदान अधिकारियों ने 12 व 12-A  फॉर्म भर कर जमा करवाएं ।
कार्यक्रम में तहसीलदार भरमौर तेजराम, कार्यवाहक निर्वाचक  कानूनगो रत्न चंद, मास्टर ट्रेनर, महिला कर्मचारी व दिव्यांग और युवा कर्मचारियों सहित लगभग 450 के करीब अधिकारियों  व कर्मचारियों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर