जिला मुख्यालय चंबा में मतदाता जागरूकता के उपलक्ष्य में साइकिल रैली आयोजित,

 जिला मुख्यालय चंबा में मतदाता जागरूकता के उपलक्ष्य में साइकिल रैली आयोजित,

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की साइकिल रैली


स्वीट कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन चंबा द्वारा जिला मुख्यालय में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसे अतिरिक्त उपायुक्त राहुल चौहान ने दीप प्रज्वलन के पश्चात हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राहुल चौहान ने कहा लोकतंत्र के महापर्व में सभी की भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की निरंतरता में ही चंबा चौगान में मिलेनियम गेट से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना किया ताकि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित व जागरूक किया जा सके।

उन्होंने बताया कि यह साईकिल रैली मिलेनियम गेट चंबा से भरमौर चौक, मुगला, करीयां, रजेरा तथा मैहला होते हुए वापस चौगान स्थित मिलेनियम गेट में पहुंचने पर संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि साइकिल रैली के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से इस साइकिल रैली का थीम मेरा वोट मेरा भविष्य निर्धारित किया गया था जिसके माध्यम से आम जनमानस में मतदान के महत्व बारे संदेश दिया गया।

उन्होंने कहा कि साइकिल रैली के माध्यम से देश के प्रति अपना दायित्व निभाने को लेकर 1 जून को मतदान करने की अपील तथा मतदाताओं के सहायतार्थ टोल फ्री नंबर 1950 की जानकारी प्रदान की गई।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ज़िला में मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा निर्वाचक भागीदारी जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) आरंभ किया गया है । इस कार्यक्रम के माध्यम से ज़िला के विभिन्न हिस्सों के दूर -दराज क्षेत्रों में भी मतदाता जागरूकता गतिविधियां के तहत जिला के मतदाताओं से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 1 जून को अधिक-से-अधिक मतदान करने का आह्वान किया जा रहा है 

कार्यक्रम के दौरान साइकिल रैली के प्रतिभागियों को एसडीएम चंबा अरुण शर्मा द्वारा प्रतिभागिता प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया

इस अवसर पर एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, तहसीलदार तहसीलदार अनूप डोगरा , स्वीप के ज़िला नोडल अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, द्रोणाचार्य एवं समिति एजुकेशन एंड एनवायरमेंट समिति चंबा की अध्यक्ष आरती निर्यार व उनके टीम सदस्यों सहित अनेक विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला मुख्यालय चंबा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।