श्री ज्ञान विकास केंद्र ने प्रकृति की गोद "मिनी गोवा" में किया मेडिटेशन कैंप का आयोजन

 श्री ज्ञान विकास केंद्र ने प्रकृति की गोद "मिनी गोवा" में किया मेडिटेशन कैंप का आयोजन

    स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने का भी दिया संदेश


    श्री ज्ञान विकास केंद्र का स्वास्थ्य के साथ सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना सराहनीय-- बीएफओ शमशेर सिंह

           स्वयं और दूसरों के स्वास्थ्य के प्रति जागरुक संस्था "श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र" 'आर्ट ऑफ हैपिएस्ट लिविंग' टीम पठानकोट द्वारा नए पुराने साधकों के लिए फॉलोअप का आयोजन रोजाना सुबह 4:30 से 5:30 बजे गुरकरतार फार्म, सैली रोड में किया जा रहा है ताकि स्वस्थ तन मन के साथ स्वस्थ समाज का भी निर्माण किया जा सके ।

    इसी कड़ी में आज स्थानीय आयोजक एवं प्रवक्ता संजीव महाजन के दिशा निर्देशन में पठानकोट वॉलिंटियर्स टीम द्वारा फॉलोअप का आयोजन प्रकृति की गोद में मनमोहक छटा बिखरते जिला पठानकोट में पडते एवं सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बने रणजीत सागर डैम की झील के किनारे अर्ध पर्वतीय क्षेत्र चमरोड़ पतन में फॉलोअप विशेषज्ञ संजीव तूर की अध्यक्षता में किया गया। आकर्षित झील के गहरे नीले पानी तथा मनमोहक प्राकृतिक क्षेत्र मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्ध इस जगह पर लगभग 70 वॉलिंटियर्स और 11 बच्चों ने इस मेडिटेशन कैंप में भाग लिया जिसमें फॉलोअप विशेषज्ञ संजीव तूर द्वारा साधकों को सुबह 5:00 से 7:00 तक आसन, प्राणायाम, ध्यान का अभ्यास करवाया गया।

          फॉलोअप उपरांत अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पठानकोट वॉलिंटियर्स टीम द्वारा इस क्षेत्र में बिखरे कचरे को देखते हुए स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया जिसमें महिलाओं और बच्चों ने विशेष योगदान दिया! महिला सदस्य रिचा पाठक को उनके जन्म दिवस पर वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर वंदना जमवाल और सरबजीत तूर द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

     इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे ब्लॉक फॉरेस्ट ऑफिसर शमशेर सिंह ने श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा स्वयं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर दूसरों को भी स्वस्थ बनाने के लिए वचनबद्ध तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करना सराहनीय है! ऐसी संस्था का यहां आकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता का संदेश देने के लिए आभार व्यक्त करते हैं और उन्होंने टीम को पुनः मिनी गोवा में पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का निवेदन किया और अपनी तरफ से हर संभव सहयोग करने का वचन दिया! पठानकोट वॉलिंटियर्स टीम द्वारा ब्लॉक फॉरेस्ट ऑफीसर शमशेर सिंह को समृद्धि चिन्ह देकर सम्मानित किया गया! इस सफल आयोजन में स्थानीय निवासी अनिल राणा और प्रदीप सिंह का भी सहयोग सराहनीय रहा।

  ;       इस अवसर पर राजीव महाजन, तरसेम शर्मा, गौरव महाजन, सुरेंद्र पाल, उतेश, रमेश कुमार, अशोक कुमार ,राकेश कुमार, विनय डोगरा, रमेश चंद्र ,सुखदेव ,सौरभ ,रोहन, साहिल, केवल किशन, राजीव कुमार, अनु शर्मा ,भारती गुप्ता ,सुमेधा, शिखा, विदुषी, कविता, निशा, मोनिका, शिल्पा ,ज्योति, फलक, नेहा कश्यप, विभा, अर्चना , नीतू ,प्रीति शर्मा, पंडित चंद्र मोहन शर्मा, राकेश मेहता, पुनीत महाजन, पंकज शर्मा, सरबजीत तूर, रोजी गुप्ता ,गगन सैनी, शशि पाल, दीपक आनंद, रूप लाल, रजनी,करण, छिंदर, शुभम गुप्ता, शिल्पा, मोनिका, अनिल राणा, हरदीप सिंह, कमल सिक्का, रूपलाल, डॉ पुनीत जमवाल, डॉ वंदना जमवाल, रिचा, परमवीर तूर, नीलम, गंगाराम आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला मुख्यालय चंबा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।