पुलिस के शक्ति हेल्प डेस्क की और से महिलाओं के अधिकार, साइबर अपराध एवं नशे के दुष्परिणाम आदि के बारे में जागरूक किया गया

 पुलिस के शक्ति हेल्प डेस्क की और से महिलाओं के अधिकार, साइबर अपराध एवं नशे के दुष्परिणाम आदि के बारे में जागरूक किया गया




बटाला,  (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर) एसएसपी बटाला मैडम अश्वनी गोटियाल के दिशानिर्देशों के तहत बटाला पुलिस के शक्ति हेल्प डेस्क और पीपीएमएम ने सांझ केंद्र सब डिवीजन सिटी बटाला में एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया। इस अवसर पर महिलाओं के अधिकार, साइबर अपराध एवं नशे के दुष्परिणाम आदि के बारे में जागरूक किया गया।

इस मौके पर उन्होंने जागरूकता सेमिनार के दौरान नशे के खिलाफ जागरूक किया और नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे से पीड़ित व्यक्ति के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार अपनाया जाना चाहिए और पीड़ित को इलाज के लिए पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाना चाहिए।

उन्होंने आगे बताया कि एसएसपी बटाला के दिशानिर्देशों के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं ताकि बच्चों के साथ-साथ युवा भी इससे दूर रहें। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि मदद पाने के लिए इस नंबर पर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है.


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ