लोकसभा की चारों, विधानसभा उपचुनावों मे जीतेगी कांग्रेस : केवल सिंह पठानिया - Smachar

Header Ads

Breaking News

लोकसभा की चारों, विधानसभा उपचुनावों मे जीतेगी कांग्रेस : केवल सिंह पठानिया

लोकसभा की चारों, विधानसभा उपचुनावों मे जीतेगी कांग्रेस : केवल सिंह पठानिया 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

   इस बार प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीत का परचम लहराऐगी। साथ ही विधानसभा के उपचुनाव मे भी सभी सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेगें। यह बात चम्बा मे अपने अनौपचारिक दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के कार्यालय मे कही। गौरतलब है कि सोमवार को केवल सिंह पठानिया परिवार सहित भरमौर उपमंडल स्थित शिवशक्ति माता मंदिर छतराडी़ मे भगवती जागरण के लिए गए थे। वापस ी पर लौटते समय वे कुछ देर विश्राम के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के कार्यालय मे रूके । इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों को जी जान से चुनावों मे जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों के कार्यकाल मे एनडीए सरकार ने देश का भरपूर आर्थिक शोषण किया है। बेरोजगारी अपने चरम पर है साथ ही मंहगाई आसमान छू रही है। लेकिन प्रधानमंत्री राजनीतिक लाभ के लिए देश को धर्म के नाम पर बांट रहे है। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी जी की भारत जोडो़ यात्रा व न्याय यात्रा ने उनकी रातों की नींद छीन ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चुनावी घोषणापत्र सराहनीय है क्योंकि इसमे युवाओं के लिए रोजगार व समाज के हर वर्ग के आर्थिक उत्थान का जिक्र किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व मे कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र की पांच गांरटियां पूर्ण की है। वहीं उन्होंने पिछले वर्ष प्रदेश मे आई प्राकृतिक आपदा से बाखूबी निपटने के साथ- साथ प्रदेश के आर्थिक विकास की नई इबारत लिखी है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू जी के कुशल नेतृत्व मे हर वर्ग के समान विकास के लिए वचनबद्ध है। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव महमूद अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्य्क्ष हरदीप सिंह भटियानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के महासचिव दीपक कुमार, मत्स्य रिस्क फंड कमेटी के गैर सरकारी सदस्य जितेंद्र मैहरा, कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा उर्फ राजू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा के सचिव देवराज शर्मा, सचिव अनिल मैहरा, सचिव राकेश महाजन, सचिव बलदेव राज धीमान, पूर्व प्रधान कमल किशोर, सचिव प्रवीण कुमार, सचिव पवन कुमार, संजय सरारिया, कुलदीप कुमार सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 





कोई टिप्पणी नहीं