आपदा राशि में कांग्रेस पार्टी ने की बंदरबाट : कश्यप

 आपदा राशि में कांग्रेस पार्टी ने की बंदरबाट : कश्यप


कोटखाई/शिमला, भाजपा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कोटखाई का दौरा किया विभिन्न बैठकों में भाग लेते हुए उन्होंने कहा शिमला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में महत्वपूर्ण कार्य हुए जिसमें से जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को 200 करोड़ प्राप्त हुए। कांग्रेस भले केंद्र से भेजे गए पैसे का श्रेय लेना चाहे पर प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय केंद्र ने 1800 करोड रुपए हिमाचल प्रदेश को भेजें पर उसमें भी कांग्रेस पार्टी ने बंदर बांट का काम किया अपने चाहितो को वह राशि प्रदान करी जो केंद्र से आई थी और जिनको जरूरत थी उनको 1 रु भी प्राप्त नहीं हुआ, कांग्रेस सरकार भेदभाव के लिए जानी जाएगी। 

यह सरकार ने केवल एक साल में 15000 करोड़ का ऋण लिया और विकास के ऊपर एक भी पैसा नहीं खर्च किया, केवल मात्र 6 सीपीएस और 7 ओएसडी बनाकर अपने मित्रों को सुविधाएं देने का काम किया। यह सरकार केवल खाली खजाने का रोना रोती है, पर अपने कुप्रबंधन को नहीं दिखती। 

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने एक भी प्राइमरी स्कूल खोलने का कार्य नहीं किया है। अपितु भारतीय जनता पार्टी की पिछली सरकार ने जुब्बल कोटखाई क्षेत्र में दो एसडीएम कार्यालय, एक बीडीओ दफ्तर, एक फायर सबस्टेशन, एक तहसील दी। यह सभी निर्णय ऐतिहासिक रहे पर इस बदला बदली की सरकार ने केवल पूरे प्रदेश में 1000 से अधिक सरकारी संस्था। बंद करने का कार्य किया,जो की दुर्भयपूर्ण रहा। 

कश्यप ने कहा की यह सरकार केवल मात्र जनता को असुविधा देने के लिए आई है, जब यह घर घर वोट मांगने जाएंगे तो जनता इनको स्वीकार नहीं करेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला मुख्यालय चंबा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।