अरुण ठाकुर की सियासत : चुनावी मैदान में डटे, नहीं किया टिकट के लिए आवेदन, कांग्रेस सर्वोपरी का नारा देकर एकजुटता बनाने में जुटे

 अरुण ठाकुर की सियासत : चुनावी मैदान में डटे, नहीं किया टिकट के लिए आवेदन, कांग्रेस सर्वोपरी का नारा देकर एकजुटता बनाने में जुटे

सुजानपुर में हो रहे उपचुनावों में कांग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे अरुण ठाकुर, 25 वर्षों से समर्पित होकर संगठन के लिए कर रहे काम  


शिमला. हिमाचल में हो रहे विधानसभा के उपचुनावों में सबसे हाट सीट बनी सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस मजबूती के साथ उतरने को तैयार है। टिकट के प्रबल दावेदारों में अरुण ठाकुर (थोथी भाई ) पहली कतार में खड़े हैं और चुनावी मैदान में गत एक माह से जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। अरुण ठाकुर की सियासत यह है कि उन्होंने टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। वह कहते हैं कि उनके लिए कांग्रेस सर्वोपरि है। कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के करीबी और कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता अरुण ठाकुर कहते हैं कि मुख्यमंत्री को जो भी जिताऊ लगेगा, उसे ही टिकट मिलेगी। सुजानपुर कांग्रेस के सभी टिकट के दावेदारों से लगातार संपर्क कर एकजुटता बनाने का प्रयास कर रहे अरुण ठाकुर कार्यकर्ताओं में भी जोश भर रहे हैं। क्षेत्र के युवाओं के बीच लोकप्रिय अरुण ठाकुर युवाओं के साथ लगातार रोड शो, कांग्रेस के बागियों के खिलाफ प्रदर्शन और जनता के बीच सुक्खू सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर प्रचार कर रहे हैं। 


कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी में करीब तीन दशक से जुड़े अरुण ठाकुर के लिए आज भी कांग्रेस संगठन सर्वोपरि है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा के बाद ही अरुण ठाकुर लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। मूल रुप से सुजानपुर क्षेत्र के चौकी के रहने वाले अरुण ठाकुर को टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कांग्रेस के बागी और सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा को कड़ी चुनौती देने में अरुण ठाकुर ने कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। अरुण ठाकुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के बहुत करीब माने जाते हैं। अरुण ठाकुर ने सुक्खू के साथ कांग्रेस संगठन में लंबे समय तक कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी ने टिकट के उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे, जिस आधार पर लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए हैं। लेकिन अरुण ठाकुर ने टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। इस बारे में अरुण ठाकुर कहते हैं कि पार्टी के जिताऊ उम्मीदवार के मापदंडों पर जो उम्मीदवार खरा उतरेगा, उसे ही पार्टी टिकट देगी। अरुण ठाकुर ने कहा कि पार्टी किसी भी उम्मीदवार को टिकट देती है हम सुजानपुर की सीट कांग्रेस के झोली में डालने में कामयाब होंगे। गत एक माह में कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों और नेताओं के साथ मीटिंग हो चुके हैं। क्षेत्र के सभी नेता एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए काम करेंगे। हमीरपुर के लोगों को जिले से मुख्यमंत्री मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जिससे जिले के लोग अपने मुख्यमंत्री को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी को जिताएंगे। अरुण ठाकुर कहते हैं कि एक साधारण परिवार से निकलकर वर्षों तक संघर्ष करने वाले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह को प्रदेश की जनता पसंद करती है। प्रदेश सरकार ने अपने 15 महीने के कार्यकाल में नई सोच के साथ जन हितैषी निर्णय लेकर प्रदेश में विकास की नए आयाम स्थापित किए हैं। हमीरपुर ज़िला मुख्यमंत्री के साथ है जनता बाग़ियों को सबक़ सिखाने के पूरे मूड में है जिससे पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर