पुलिस तथा परिवहन निगम के कर्मियों को ईडीसी तथा पोस्ट बेल्ट पेपर के माध्यम से मिलेगी मतदान की सुविधा

पुलिस तथा परिवहन निगम के कर्मियों को ईडीसी तथा पोस्ट बेल्ट पेपर के माध्यम से मिलेगी मतदान की सुविधा 

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित के स्टील फोटो शॉट्स,


चंबा : जितेंद्र खन्ना/

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस तथा राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मियों को लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत ईडीसी तथा पोस्ट बेल्ट पेपर के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर आज उनके कार्यलय कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। मुकेश रेपसवाल ने संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात होने वाले सभी कर्मियों की विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तैनात कर्मियों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट ( ईडीसी) तथा दूसरे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पोस्ट बेल्ट पेपर के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी । 

मुकेश रेपसवाल ने बताया कि ईडीसी के लिए 12 ए फॉर्म भरना होगा तथा पोस्ट बेल्ट पेपर प्राप्त करने के लिए 12 नंबर फॉर्म आवश्यक रहेगा। विभागीय नोडल अधिकारी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी को सूची प्रेषित करेंगे । 

उन्होंने बताया कि ईडीसी के माध्यम से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी संबंधित मतदान केंद्र में अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। पोस्ट बेल्ट पेपर के माध्यम से मतदान करने के लिए चुनाव पूर्वाभ्यास के दौरान संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 

इसी तरह पोस्ट बेल्ट पेपर के लिए निर्वाचन अधिकारी द्वारा भी अलग से एक विशेष सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा । 

उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि विभागीय नोडल अधिकारी उपमंडल स्तर पर भी सहायक नोडल अधिकारी तैनात करेंगे ताकि ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों को मतदान की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को ड्यूटी पर तैनात होने वाले कर्मियों से ईडीसी तथा पोस्ट बैलट पेपर के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी एवं जागरूकता को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी राहुल चौहान, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र चौधरी, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सुरजीत धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य पथ परिवहन निगम शुगल सिंह, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला मुख्यालय चंबा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।