दुर्गा माता मंदिर से दान पात्र तोड़ने वाले दो सगे भाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 दुर्गा माता मंदिर से दान पात्र तोड़ने वाले दो सगे भाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


सोलन के लक्कड़ बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर के तीन दानपात्रों को तोड़कर चालीस हजार से ज्यादा रुपये नकदी उड़ाने वाले चंबा के भरमौर निवासी दो सगे भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है अब तक हुई जांच में सामने आया है कि आरोपियों में से भाई अनिल बड़ोग में एक होटल में काम करता था। वह अपने भाई सुनील को लेकर सोलन आया था। मालिक से रुपये न मिलने के कारण दोनों भाईयों ने दुर्गा माता मंदिर के दानपात्र तोड़कर उनमें रखी नकदी उड़ा ली। इसके बाद वे चंबा अपने घर भाग गए दोनों भाईयों के खिलाफ अलग—अलग अपराधों में कांगड़ा व चंबा में चार मुकदमे दर्ज हैं

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के अनुसार इसी माह 20 अप्रैल को सोलन के लक्कड़ बाजार निवासी देवकी नन्दन ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि सोलन के लक्कड़ बाजार श्री दुर्गा माता मन्दिर के दान पात्र टूटे हुए हैं जिस पर यह मन्दिर पहुंचे तो पाया कि तीन दान पात्र किसी औजार से तोड़े गये थे, जिसमें से चोर सारी नकदी राशि करीब चालीस हजार रुपये चुराकर ले गये थे

उन्होंने बताया कि देवकी नन्दन की तहरीर पर सोलन के सदर थाने में चोरी की धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया था इस मामले की जांच के दौरान सदर सोलन की पुलिस टीम द्वारा वारदात में संलिप्त आरोपियों की शिनाख्त कर उनका पता लगाया गया। 26 अप्रैल को पुलिस ने चंबा की भरमौर तहसील निवासी 28 वर्षीय सुनील कुमार व 25 वर्षीय अनिल कुमार को चंबा के भरमौर से गिरफ्तार कर लिया उन्होंने बताया कि दोनों सगे भाई हैं आरोपियों के हवाले से पुलिस ने मंदिर के तीन दानपात्रों से चुराई गई नकदी भी बरामद कर ली। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम