इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज

 इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज

कांग्रेस के शहजादे ने कहा है कि देशभर मे हर परिवार की मेहनत की कमाई का सर्वे करेंगे : सिकंदर




 पालमपुर  : केवल कृष्ण /

धर्मशाला, भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन जयसिंहपुर में भाग लिया उनके साथ प्रदेश महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार, संसदीय क्षेत्र प्रभारी विपिन परमार विशेष रूप में उपस्थित रहे। 

राजीव ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की चुनावी प्रक्रिया की तारीफ करती है। लेकिन, इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं। विपक्ष के लोग ईवीएम को बदनाम कर हटाना चाहते थे। कुछ दिन पूर्व इन्हीं लोगों के मुंह पर देश की सर्वोच्च न्यायालय ने करारा तमाचा मारा है। यह लोकतंत्र की विजय है। पहले कांग्रेस के शासन में बैलेट पेपर लूटे जाते थे। गरीबों और दलितों को वोट नहीं डालने दिया जाता था। जब इन्हें ईवीएम की ताकत मिली, तो चुनाव के दिन वोट हड़प करने वालों से बर्दाश्त नहीं हो रहा। उनके सपने चूर-चूर हो गए हैं। इन लोगों को अब देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में एनडीए की सरकार है जिसका मकसद है देश और गरीब को सशक्त करना। इसके विपरीत कांग्रेस का मकसद है अपनी तिजोरी भरना। इस वर्तमान सरकार ने महंगाई की बोझ जनता पर डाल दिया और जो नौकरी देने के वादे उन्होंने किए थे वह पूरा नहीं हुआ , उल्टा नौकरी के इंतजार में लोग अपनी जान गवा रहे हैं। 

सिकंदर कुमार ने ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने कहा है कि देशभर मे हर परिवार की मेहनत की कमाई का सर्वे करेंगे। सोचिए उनकी मंशा क्या है। विरासत टैक्स लेंगे। उनके घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। यह लोग संविधान बदलना चाहते हैं। कांग्रेस आप के मंगलसूत्र का एक्स-रे और गहने तक का हिसाब- किताब करने की बात करती है। कांग्रेस का इरादा है कि, जिस के पास जितना पैसा, सोना, चांदी होगा, जमीन होगी, सब पर कब्जा कर लिया जाएगा और फिर उसका एक हिस्सा ये लोग अपने वोट बैंक को दे देंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ