सुक्खू की सरकार प्रदेश में चुनाव से पहले दंगा कराने जैसी स्थिति बनाना चाहती है : बिंदल

 सुक्खू की सरकार प्रदेश में चुनाव से पहले दंगा कराने जैसी स्थिति बनाना चाहती है : बिंदल


शिमला : गायत्री गर्ग /

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की सरकार प्रदेश में चुनाव से पहले दंगा कराने जैसी स्थिति बनाना चाहती है। एक चुने हुए विधायक को भरी सभा में कुटने, मारने, धमकी देने की बात कहते हुए प्रदेश में गुंडो को खुली छूट दे दी जिसका परिणाम हुआ पालमपुर में दिन दिहाड़े युवती के उपर धारदार हथियार से 12 बार वार करके उसे अधमरा कर दिया और एक की जान ले ली, यह मामला रूका नहीं है। मुख्यमंत्री के उपर हम आरोप लगाते हैं कि उनके उकसाने के बाद बद्दी की भयानक घटना हुई जहां सरेआम गोलियां चली। चम्बा की नृशंस हत्या के बाद से लेकर आज तक की सभी घटनाएं इस बात को साबित करती है कि गुंडो को सरकार का संरक्षण प्राप्त है और हिमाचल के अनेक स्थानों की जनता खौफ के साये में जी रही है। एक भी घटना पर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व मंत्रियों द्वारा खेद व्यक्त न करना, माफी न मांगना और भी चिंताजनक बात है। 

सिरमौर में नुक्कड़ सभाओं में डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में जिला सिरमौर के समस्त विकास कार्य कांग्रेस पार्टी ने, कांग्रेस सरकार ने बंद करा दिए हैं। 90 से ज्यादा संस्थान जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल, काॅलेज, तहसील, उप तहसील, पटवार सर्कल व अन्य कार्यालय शामिल है और यह कार्यालय जनता को सेवाएं दे रहे थे, चले हुए थे, इन्हें बद करके सिरमौर की जनता के साथ सुखविन्द्र सरकार ने धोखा किया है। सिरमौर का एक मात्र मैडिकल काॅलेज जिसके लिए केन्द्र की भाजपा सरकार ने 265 करोड़ रू0 दिए उसका काम 16 महीने से बंद पड़ा है और उस मैडिकल काॅलेज के स्टाफ का षड़यंत्र के तहत कहीं बदलने का इरादा सरकार रखती है। मैडिकल काॅलेज का काम बंद होने से हजारों-हजारों मरीजो को भारी नुकसान हो रहा है। सिरमौर में पूर्व भाजपा सरकार में जो तेज गति से सड़कों और पुलों का जाल बिछ रहा था व सब कार्य स्टैण्ड स्टिल हो गए हैं केवल एक उद्योग सिरमौर में चल रहा है उसका काम है ट्रांसफर उद्योग। विरोधियों की प्रताड़ना करना, ट्रांसफर करना और भ्रष्टाचार करना यही काम पूरे सिरमौर में चला है।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि सिरमौर की जनता डेढ़ साल से कांग्रेस के खिलाफ खड़ी हो गई है और नरेन्द्र भाई मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करेगी ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला मुख्यालय चंबा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।