ज्वाली में 22 अप्रैल को गुमशुदा हुई महिला का नहीं लगा कोई सुराग, परिजन परेशान

ज्वाली में 22 अप्रैल को गुमशुदा हुई महिला का नहीं लगा कोई सुराग, परिजन परेशान 


पुलिस थाना ज्वाली में महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई है। जानकारी अनुसार महेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी कैहरियां ने पुलिस थाना ज्वाली में शिकायत दर्ज करवाई है कि मेरी साली रीता कुमारी पत्नी विजय कुमार निवासी मूहलू पिछले 6 महीने से मेरे घर में रह रही थी।

पिछले काफी दिनों से मानसिक तौर पर परेशान रहती थी उसके ससुर और पति उसका इलाज करवाने में समर्थ नहीं थे इसलिए मेरी पत्नी उसका इलाज करवाने के लिए 6 महीने पहले उसे अपने घर ले आई लेकिन 22 अप्रैल 2024 सुबह करीब 5 बजे देखा तो उसका दरवाजा खुला था और रीता देवी वहां से गायब थी जिसे हमने हर जगह तलाशने की कोशिश की लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं मिला। आखिरकार 23 अप्रैल को पुलिस थाना ज्वाली में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस थाना ज्वाली में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर