बिजली बोर्ड उपमंडल चम्बा नंबर- दो ने 557 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थाई रूप से काटने के आदेश जारी कर दिए हैं।

बिजली बोर्ड उपमंडल चम्बा नंबर- दो ने 557 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थाई रूप से काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। 


चंबा  : जितेंद्र खन्ना /

 आदेश जारी होने के बाद बिजली बोर्ड की टीमें बिजली कनेक्शन काटने के लिए फील्ड में भी उतर गई हैं। कनेक्शन कटने के बाद डिफाल्टरों को दोबारा से कनेक्शन बहाली हेतु लंबित बिल राशि सहित 250 रुपए का अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा। बिजली बोर्ड की इस कार्रवाई की भनक लगते ही डिफाल्टर उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता ईं. अजय कुमार ने बताया कि बोर्ड ने उपमंडल नंबर दो में इसी माह 1282 डिफाल्टर उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी जारी की थी। बोर्ड को इन उपभोक्ताओं से बिल राशि के रूप में 22,82,596 रुपए वसूलने थे। नोटिस जारी होने के बाद 725 उपभोक्ताओं ने बिलों का भुगतान कर दिया लेकिन 557 उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं करवाया है। उन्होंने बताया कि अब अनुभाग खज्जियार में 109, चनेड़ में 101, सरोल में 184, मरेडी में 81 तथा साहो में 82 उपभोक्ताओं से बिजली बोर्ड ने कुल 8,57,100 रुपए वसूलने हैं। इन उपभोक्ताओं ने बीते लंबे समय से बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया जिसके चलते अब बिजली बोर्ड ने इन डिफाल्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है। उन्होंने बिजली बोर्ड की कार्रवाई से बचने के लिए डिफाल्टरों से लंबित बिल राशि जमा करवाने का आह्वान किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर