शाहपुर पुलिस ने मझियार रोड़ पर 2 युवकों से पकड़ा 12.47 ग्राम चिट्टा।

 शाहपुर पुलिस ने मझियार रोड़ पर 2 युवकों से  पकड़ा 12.47 ग्राम चिट्टा।

-----रातोंरात अमीर बनने के चक्कर में युवा इस धंधे में हो रहे संलिप्त---


(जनक पटियाल) 

शाहपुर: जिला कांगड़ा में चिट्टा माफिया लगातार सक्रिय हो रहा है। रातोंरात अमीर बनने के चक्कर में युवा इस धंधे में संलिप्त हो रहे हैं। पुलिस भी लगातार नशा माफिया पर शिकंजा कसे हुए है। लगातार माफिया को गिरफ्तार किया जा रहा है लेकिन माफिया फिर भी मानने का नाम नहीं ले रहा है। जिला पुलिस व नशा निवारण कमेटी शाहपुर के संयुक्त रूप से नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत शाहपुर पुलिस  टीम ने मंगलवार देर रात  पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे पर मझियार रोड़ में दो युवकों से 12.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान  जय कुमार पुत्र  ओमचंद निवासी गांव सियाल, डाकघर मनाली, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश व उम्र 32 वर्ष व  मन्नू पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव चिंचन, डाकघर गंगोती, उप तहसील लड़बड़ोल, जिला मंडी व उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस थाना शाहपुर के प्रभारी सुरजीत राणा  ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दो युवकों से  12.47 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने इस संदर्भ में चिट्टा को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर