जिला निर्वाचन अधिकारी व लएसपी ने जिला की सीमाओं का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने जिला की सीमाओं का किया निरीक्षण


शिमला : गायत्री गर्ग / 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने आज जिला को अन्य राज्यों एवं जिला से जोड़ती सीमाओं का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अंतर्राजीय पुलिस चेक पोस्ट कुड्डू, फेडिज पुल एवं हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पोस्ट बैरियर का निरीक्षण किया।

उन्होंने निगरानी दल एवं अन्य टीमों को अवैध शराब, नकदी एवं अन्य सामग्री के परिवहन को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे टीमों को 24 घंटे तैनात रहते हुए मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अन्य राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की कड़ाई से जांच करने को कहा। साथ ही संदिग्ध वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंद्रानु मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

इसके पश्चात् जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंद्रानु के मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित एआरओ को क्षेत्र के मतदान केंद्रों में मतदाताओं को मिलने वाली सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के आवश्यक निर्देश दिए।

स्नेल भूस्खलन का भी लिया जायजा

उपायुक्त ने इस अवसर पर गत दिनों में राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर स्नेल में हुए भूस्खलन क्षेत्र का भी जायजा लिया, जिसमें दो व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हुई थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस क्षेत्र को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो और ऐसी घटना भविष्य में न हो।

इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी (ना.) जुब्बल राजीव सांख्यान, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग