पंचरुखी पुलिस ने सुंगल (पालमपुर) में चोरी हुआ बुलेट मुजफ्फर नगर में ढूंढ निकाला, आरोपी गिरफ्तार

पंचरुखी पुलिस ने सुंगल (पालमपुर) में चोरी हुआ बुलेट मुजफ्फर नगर में ढूंढ निकाला, आरोपी गिरफ्तार 

पंचरुखी समाचार

पालमपुर(ब्यूरो):- सुंगल (पालमपुर) से कुछ समय पहले एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। जिसके मालिक प्यार चंद और उनका बेटा साहिल उसे पहले तो स्वयं ढूलते रहें। फिर जब उन्हें कहीं भी नहीं मिली तो  पुलिस थाना पंचरुखी 26 मार्च को फ़आईआर दर्ज करवाई। फ़आईआर दर्ज होने के बाद पंचरुखी पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी। उसके 2 दिन बाद 28 मार्च को सदर मंडी से एएसआई गजेंद्र का फ़ोन आया।  पुलिस थाना सदर मंडी में एएसआई गजेंद्र एक इन्वेस्टिगेशन अधिकारी है। 

उन्होंने कहा कि हमारे थाना में एक मुकदमा दर्ज हुआ है। 75/25 जो मंडी में ढाबा गोली कांड का है। उसमें हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम मोहम्मद आजमल और मुहमद आजम मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। दोनों सगे भाई हैं। अजमल नेर चौक (मंडी) में 5-6 सालों से एल्यूमीनियम फिटिंग का काम करता था और छोटा भाई इसके पास बाद में आया था। जब उनके कमरे की तलाशी ली गई तो वहां एक कट्टा तथा अलग अलग वाहनों की नंबर प्लेटें मिली। उनमें दो नंबर प्लेट चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल HP 37G 0420 की भी मिली।

उसके बाद उन्होंने शिकायत करता को फ़ोन किया। और पुलिस थाना पंचरुखी को भी सूचित किया। फिर पंचरुखी पुलिस ने उन दोनों की कस्टॉडी सीजीएम मंडी मनीषा गोयल से पालमपुर ट्रांसफर कराई।  फिर पुलिस द्वारा आगे कार्यवाही करते हुए  दोनों से पूछताछ की गई। जिसमें दोनों ने कबूल किया कि हमने ही चोरी की है।

इन्होंने बताया कि जो बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हुई है वो इस समय मुजफ्फर नगर में है। इस पर पुलिस थाना पंचरुखी से एक टीम (जिसमें लेखराज, विकास और अशोक थे) मुजफ्फर नगर गई और उन्होंने वहां पर बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की और वापिस लेकर आ गए। और कोर्ट के आदेश के बाद उक्त वाहन को इसके मालिक को सौंप दिया गया।

इस मामले में डी एस पी लोकेंद्र, एसपी शालिनी ने अपना मार्गदर्शन दिया तथा थाना प्रभारी पंचरुखी विद्या सागर के कुशल नेतृत्व के परिणाम स्वरूप आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को मालिक तक पहुंचाया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति