गुरु रविदास की शिक्षाएं एवं उपदेश वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी प्रासंगिक- यादविंदर गोमा

गुरु रविदास की शिक्षाएं एवं उपदेश वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी प्रासंगिक- यादविंदर गोमा

पंचरुखी समाचार

पंचरुखी:-  आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की जयंती पर जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के हण्ड़ोल पट्ट, मझैनु, ब्याड़ा, अन्दरेटा और गंदड़ में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरु रविदास की पावन जयंती की बधाई दी।

गोमा ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास एक सर्वश्रेष्ठ एवं महान संत थे। इनकी शिक्षाऐं एवं उपदेश वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी प्रासंगिक हैं। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए  इनका अनुसरण करना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास सामाजिक एकता और समानता के प्रतीक रहे हैं । जिन्होने समाज में फैली छुआछूत जैसी  विभिन्न समाजिक कुरितियों के उन्मूलन  करने और लोगों को आध्यत्मवाद से जोड़कर प्यार, सदभावना का संदेश दिया था । उन्होंने कहा कि संत और महान लोग किसी एक समाज , जाति या धर्म के नहीं बल्कि सर्वसमाज के होते हैं और पूरी मानवता उनके दर्शाय रास्तों एवं शिक्षाओं का अनुसरण करते हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है और प्रदेश में पिछड़ें लोगों के उत्थान के लिए भी सरकार ने अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम और योजनायें आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक एवं सामूहिक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करना उनकी विशेष प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने गुरु रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में हर संभव सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। 

मंत्री ने हण्ड़ोल पट्ट में गुरु रविदास सराय भवन के शेष निर्माण कार्य के लिए 5 लाख , मुख्य सड़क से मंदिर तक के रास्ते में टाइल कार्य के लिए 1 लाख, शमशान घाट के लिए 50 हजार और शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की। अन्दरेटा में मुख्य सड़क से मंदिर तक रास्ते में शेष स्टाइल कार्य के लिए 1.5 लाख, मंदिर के शेड पर टीन के शेष  व रेलिंग लगाने के लिए 2 लाख  देने की घोषणा की।

  आयुष मंत्री ने ब्याड़ा में अंबेडकर भवन के शेष कार्य के लिए 2 लाख और गंदड़ में गुरु रविदास भवन के लिए पिछले वर्ष दी गई अतिरिक्त 5 लाख की धनराशि के अलावा और 5 लाख  की धन राशि  देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने भवन में शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया।

इससे पहले उन्होंने रविदास मंदिर मझैनु में मंदिर भवन के निर्माण के लिए चयनित भूमि पर डंगे के निर्माण के लिए 2.5 लाख रुपए देने की घोषणा की 

कार्यक्रम में आईटीआई सलियाणा की संस्थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, सुखराम, हरिराम सहित गुरु रविदास समितियों के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति