उत्सव हमारी उच्च परमपराओं के संवाहक : केवल सिंह पठानिया

मेले समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक के प्रतीक : यादविंदर गोमा 

पंचरुखी समाचार

पंचरुखी(व्यूरो) :- राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला सल्याणा की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिरकत की। अतिथियों ने लोगों को ऐतिहासिक छिंज मेले के सफलता पूर्वक आयोजन पर बधाई दी।

आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने कहा कि छिंज मेला सल्याणा का इतिहास करीब 200 वर्षों का है और समय के साथ-साथ मेले का स्वरूप और आकार भी बड़ा है। उन्होंने कहा कि मेले को महत्व को देखते हुए इसे राज्य स्तरीय उत्सव का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं। इन आयोजनों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करने में ये अहम भूमिका निभाते हैं। 

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मेलों और उत्सवों के आयोजनों से अगली पीढ़ी तक भी हमारी उच्च परमपरायें पहुंचती हैं और इनका ज्ञान भी बढ़ता है। उन्होने कहा कि इन उत्सवों में आयोजित होने वाले आयोजनों में खेलों, संस्कृति कार्यक्रमों के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर मिलता है। मनोरंजन के साथ-साथ व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी होता है। अतिथियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुफ्त लिया।

 इस अवसर पर जसवंत डढवाल, एसडीएम पालमपुर एवं मेला समिति की अध्यक्ष नेत्रा मेती, डीएसपी लोकिन्दर नेगी, सुरेश ठाकुर,  संगम मन्हास,  मेला समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति