खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने को सरकार बचनबद्ध : यादविंदर गोमा

खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने को सरकार बचनबद्ध : यादविंदर गोमा

पंचरुखी समाचार

पंचरुखी(ब्यूरो):-  ग्राम पंचायत टटैहल में ग्वाल महादेव युवा क्लब द्वारा आयोजित वॉलीबॉल ओपन टूर्नामेंट के समापन समारोह में आयुष, युवा सेवा एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिये, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने ऐतिहासिक फैसला कर खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में अभूतपूर्व बढ़ोतरी कर खिलाड़ियों का सम्मान किया है।

गोमा ने कहा कि ओलंपिक्स एवं पैरा ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक विजेता के लिये सम्मान राशि 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़, रजत पदक विजेता को 2 से 3 करोड़ और कांस्य पदक विजेता एक से 2 करोड़ किया गया है। 

उन्होंने कहा कि एशियन तथा पैरा एशियन खेलों में पदक विजेताओं में स्वर्ण पदक विजेता की सम्मान राशि को 50 लाख से 4 करोड़, रजत पदक विजेता के लिये 30 लाख से अढाई करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 20 लाख से डेढ़ करोड़ किया गया है। 

उन्होंने बताया कि  कॉमनवेल्थ गेम्स में भी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों की सम्मान राशि को 50 लाख से 3 करोड़, रजत पदक विजेता के 30 लाख से 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेता के लिये 20 लाख से एक करोड़ सम्मान राशि को बढ़ाया गया है।

खेल मंत्री ने ग्वाल महादेव युवा क्लब को शानदार वॉलीबाल प्रतियोगिता के आयोजन के बधाई दी और कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के छोटे से गांव राम नगर में खेलों का आयोजन बड़ी बात और इसमें उत्तर भारत की 10 टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने पंचायत को शानदार मैदान निर्माण की बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि मैदान के शेष कार्य के लिये राशि उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने रास्तों और महिला मंडल भवन के लिये 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने युवा क्लब को 31 हजार देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के जयसिंहपुर में  करोडों की लागत से शानदार बहुउद्देशीय खेल परिसर का निर्माण किया जा रहा है ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया।

इससे पहले मंत्री ने 15 लाख से निर्मित खेल मैदान का लोकार्पण भी किया।

 इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान नवज्योति, बीडीसी सदस्य राकेश कुमार, नितेश सूद, क्लब के प्रधान सुधीर कपूर, पंकज अवस्थी क्लब के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति