नरनूहँ में दिन दिहाड़े हुई चोरी के सूत्रधार चढ़े पुलिस के हत्थे

नरनूहँ में दिन दिहाड़े हुई चोरी के सूत्रधार चढ़े पुलिस के हत्थे

फतेहपुर समाचार

फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  उपमंडल फतेहपुर के तहत पड़ते पुलिस थाना रैहन के नरनूहँ में 5 अप्रैल को दिन दिहाड़े शातिर चोरों ने एक घर से लाखों रु के सोने व चांदी के गहनों के साथ ही करीब 50 हजार रु की नगदी चुरा ली थी। जिन्हे पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है।

जानकारी के अनुसार घर की मालकिन ममता शर्मा पत्नी दीपक शर्मा ने बताया वह 5 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे घर से निकली थी। तो वहीं करीब डेढ बजे जब मोबाईल पर घर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की तो कैमरों की दिशा घूमी हुई थी।

जिस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने घर जाकर देखा तो घर के मुख्य ताले टूटे हुए थे। तथा अंदर जाकर देखने पर पता चला कि भिन्न -भिन्न अलमारियों में रखे लाखों रु के सोने व चांदी के गहने गायब थे।वहीं 50 हजार रु की नगदी भी गायब थी।

जिसकी रिपोर्ट उन्होने उसी समय पुलिस थाना रैहन में दर्ज करवा दी थी। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के सूत्रधार बने दो युवको जिनमें युसूफ पुत्र विजय निवासी पुरानी गंगथ तहसील इंदोरा व साहिल पुत्र भान सिंह निवासी बरोट तहसील फतेहपुर को इंदौरा के इंदपुर से काबू कर लिया है।

वहीं चोरी की वारदात को अंजाम देते वक्त इस्तेमाल किये गए मोटरसाइकल को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस द्बारा जारी प्रैस रिलीज के माध्यम से चोरी का सामान बेचने में मदद करने बाली एक महिला भी पुलिस के हत्थे लगी है।

सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वहीं आगे की जांच जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग