29 मार्च से 2 अप्रैल तक आकर्षक तथा मनोरंजक होगा सलियाणा छिंज मेला: यादविंदर गोमा

 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आकर्षक तथा मनोरंजक होगा सलियाणा छिंज मेला: यादविंदर गोमा 

पंचरुखी समाचार

पंचरूखी :-       आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने कहा कि ऐतिहासिक सलियाणा छिंज मेले को अधिक आकर्षक एवं मनोरंजक करने के सभी की भागीदारी को सूनिश्चित बनाने के लिये विशेष प्रयास किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय सलियाणा छिंज मेला का आयोजन 29 मार्च से 2 अप्रैल तक सालियाणा छिंज मैदान में किया जायेगा। इस दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन 30, 31 मार्च और 1 अप्रैल को किया जाएगा। इसमें प्रदेश के लोक कलाकारों के अतिरिक्त पंजाबी एवं बालीवुड कलाकारों को सांस्कृतिक संध्याओं में आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने कहा एक संध्या में स्थानीय महिला मंडलों को भी मौक़ा दिया जायेगा।

बैठक का आयोजन मेला समिति की अध्यक्ष एवं एसडीएम नेत्रा मेती ने की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल तथा क़ानून मंत्री यादविंदर गोमा विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक में मेले के दौरान ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पार्किंग स्थलों की पहचान करने, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। बैठक में सफाई, कानून व्यवस्था, पेयजल, बिजली और अस्थाई शौचालय की उपलब्धता पर विशेष चर्चा की गई।

गोमा ने कहा कि मेले में सभी की सहभागिता को सुनिश्चित बनाया जाएगा और मेले को और अधिक आकर्षक तथा मनोरंजक बनाने के लिए छिंज के अतिरिक्त खेल प्रतियोगिताओं के अलावा महिलाओं के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जायेगा।

गोमा ने कहा कि उत्सव में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित बनाने के लिए मनोरंजक खेलों में  रस्सा- कस्सी, मटका फोड़, रंगोली व स्पून रेस इत्यादि का  प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और आकर्षक इनामी राशि भी दी जाएगी।

 उन्होंने कहा कि मेले से पूर्व सलियाणा मैदान में 2 सोलर हाई मास्ट लाइट लगा दी गयी हैं। उन्होंने कहा कि मेले की स्टेज के निर्माण के लिए भी 30 लाख से किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल विभाग से भी मैदान के सौंदर्यीकरण के 50 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे।

 उन्होंने कहा कि मेले और उत्सव किसी पार्टी या किसी विचारधारा के लोगों के ही नहीं है बल्कि सर्व समाज के होते हैं। उन्होंने सभी से सलियाणा छिंज मेले को आकर्षक बनाने के लिए सहयोग और समर्थन की अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों से उत्सव के सफल आयोजन के लिये धन संग्रह के लिए भी सभी सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

बैठक में इलाके के प्रधान, सहायक आयुक्त एवं बीडीओ डॉ. अंजली गर्ग, डीएसपी लोकिन्दर नेगी चुने हुए प्रतिनिधि मेला समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति