प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई: रविंद्र धीमान

प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई: रविंद्र धीमान 

पंचरुखी समाचार

पंचरुखी:-  "जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्तासीन हुई है तब से प्रदेश में कानून व्यवस्था का बेहद बुरा हाल हो चुका है। आए दिन हत्याएं,चौरी,डकैती व चिट्टे के मामले बढ़ना आम बात हो गई है। हालात तो यहां तक हो चुके हैं चिट्टे जेसे मामलों में राजनेताओं के रिश्तेदारों के नाम आना पूरे प्रदेश के लिए चिंता का विषय है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का नंगा नाच हो रहा है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था डगमगा गई है।"।

यह बात जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविन्द्र धीमान ने पंचरुखी के बटाहण क्षेत्र के एक 27 वर्षीय युवक की ज्वालामुखी के जंगलों में मिली संदिग्ध परिस्थितियों में लाश को लेकर के पंचरुखी मे पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होने शासन व प्रशासन‌ की कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि 27 दिन से युवक गायब था तो शासन प्रशासन गहरी नींद में सोया था ? जो इस युवक को 27 दिनों में ढूंढ नहीं पाया। 

रविंद्र धीमान ने कहा कि जब से जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का राज आया है तो क़ानून व्यवस्था चरमरा गया है क़ानून व्यवस्था का कोई अता पता नहीं है। रविंद्र धीमान ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की प्रदेश सरकार के मंत्री यादवेंद्र गोमा के घर के 200 मीटर पर मृतक के परिवारजनों व लोगों द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन में ना वह खुद आए ना उनके परिवार से कोई आया। रविंद्र धीमान ने शासन व प्रशासन से निवेदन करते हुए कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो व परिवार की हर संभव सहायता की जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग