फर्जी डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर गर्भवती महिला कराया ऑपरेशन, महिला की गई जान

फर्जी डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर गर्भवती महिला कराया ऑपरेशन, महिला की गई जान 


बिहार : एक फर्जी डॉक्टर ने वीडियो कॉल के जरिए गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया. जिससे महिला की जान चली गई. घटना रोहतास जिले के जयश्री गांव की रहने वाली संगीता देवी (26) की है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. मामला बढ़ता देख डॉक्टर और क्लीनिक स्टाफ मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन की टीम ने जनता हॉस्पिटल पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया. आशा कार्यकर्ता पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है

हुआ यूं कि बिहार के सासाराम में चिकित्सा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई यहां परिजनों के अनुसार, आशा कार्यकर्ता महिला को बहला-फुसलाकर सासाराम के एक निजी हॉस्पिटल लेकर गई, जहां कथित डॉक्टर राजदेव कुमार सिंह ने किसी अन्य व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बात की और ऑपरेशन कर दिया. ऑपरेशन के दौरान संगीता की हालत बिगड़ने लगी, लेकिन डॉक्टर ने रेफर करने की अपील ठुकरा दी और वीडियो कॉल पर ही इलाज जारी रखा, जिससे संगीता की मौत हो गई. हालांकि, नवजात शिशु सुरक्षित है.मृतका की बहन सुनीता देवी का आरोप है कि डॉक्टर ने बिना किसी अनुभव के सिर्फ वीडियो कॉल पर मिली सलाह पर सर्जरी की. उसने कहा, "हमने बार-बार मरीज को रेफर करने की मांग की, लेकिन डॉक्टर ने जिद में इलाज जारी रखा. इसी लापरवाही से मेरी बहन की जान चली गई.

सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अब रोहतास जिले में सभी फर्जी क्लिनिकों के खिलाफ जांच अभियान शुरू किया जाएगा. थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी और BMO की संयुक्त टीम बनाकर ऐसे अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी की जाएगी.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग