पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह का भूरि सिंह संग्रहालय में होगा आयोजन

 पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह का भूरि सिंह संग्रहालय में होगा आयोजन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल करेंगे समारोह की अध्यक्षता 


हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध कवि- साहित्यकार लेंगे हिस्सा

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 11 जुलाई को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में भूरि सिंह संग्रहालय के सभागार में किया जाएगा। 

सहायक सचिव, श्री मती शामा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल मुख्य अतिथि होंगे तथा समारोह का शुभारंभ सुबह 10.15 बजे होगा। 

उन्होंने बताया कि प्रथम सत्र के अंतर्गत लेखक संगोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. शंकर वसिष्ठ राष्ट्रभक्त साहित्यकार- पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम एवं श्री रमेश चंद्र मस्ताना "आज़ादिया दी क्रांति दे कबीर-पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम" विषय पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। 

द्वितीय सत्र बहुभाषी कवि सम्मेलन अपराहन 2.15 बजे से शुरू होगा। 

बहुभाषी कवि सम्मेलन में चंबा ज़िला सहित संपूर्ण प्रदेश से कवि- साहित्यकार काव्य

 पाठ करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर