ज्वाली में विकास खंड कार्यालय स्थानांतरित होने पर ज्वाली के प्रधानो ब बुद्धिजीवियों नें कृषि मंत्री का किया धन्यवाद
ज्वाली में विकास खंड कार्यालय स्थानांतरित होने पर ज्वाली के प्रधानो ब बुद्धिजीवियों नें कृषि मंत्री का किया धन्यवाद
ज्वाली : रतिक्ष कुमार /
उपमंडल जवाली के अंतर्गत लोक निर्माण बिभाग के जवाली में विश्राम गृह जवाली में समस्त पंचायत प्रधानों व जनता ने राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह की अध्यक्षता में विश्रामगृह जवाली में बैठक की। मनमोहन सिंह व चैन सिंह ने कहा कि विकासखंड कार्यालय नगरोटा सूरियां को मिनी सचिवालय जावली में स्थानांतरित होने पर जवाली कस्बे के सभी पंचायत के प्रधानो तथा फतेहपुर विकासखंड की 14 पंचायतो जो जवाली के साथ जोड़ी गई है के प्रधानों ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार का आभार प्रकट किया हैँ उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय जबाली में विकासखंड आने से साथ लगती पंचायत के लोगों को पूरा लाभ मिलेगा क्योंकि फतेहपुर के साथ लगती पंचायत को 40 किलोमीटर दूर नगरोटा सूरिया जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा था| जिससे एक काम के लिए पूरा दिन नगरोटा सुरियाँ में ही लग जाता था जिसके लिए फतेहपुर के साथ कुछ पंचायतें जो जवाली बिकास खंड के साथ जोड़ी गई है तथा जवाली के साथ लगती पंचायत के प्रधानों ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री का उनकी समस्या का हल करने का बहुत ही ख़ुशी हुई है जिसके लिए
सभी पंचायत के प्रधानों चैन सिंह पलोहड़ा पंचायत प्रधान रघुबीर सिंह भाटिया, फारियां पंचायत प्रधान जीवन सिंह, मतलाहड़ पंचायत प्रधान अश्विनी चौधरी, हरसर पूर्व प्रधान देसराज नरघाला पंचायत प्रधान शिव कुमार, दसौली से सुशील कुमार, मदनलाल, शिवदेव सिंह, मनमोहन सिंह, सतीश बाजवा सहदेव गुलरिया मुल्ख राज इंदुवाला,सुजान सिंह आदि
ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु, कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ब पूर्ब सीपीएस नीरज भारती का धन्यवाद किया|
कोई टिप्पणी नहीं