संक्रांति पर बदलेगी सूर्य देव की चाल,होगीं यह चार राशियां माला माल - Smachar

Header Ads

Breaking News

संक्रांति पर बदलेगी सूर्य देव की चाल,होगीं यह चार राशियां माला माल

संक्रांति पर बदलेगी सूर्य देव की चाल,होगीं यह चार राशियां माला माल 


सूर्यदेव हर माह अपनी राशि बदलते हैं और इस परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से दिखाई देता है। इस बार 16 जुलाई को संक्रांति के उपलक्ष्य पर सूर्य देवता मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सूर्य का कर्क राशि में गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा.

मिथुन राशि

सूर्य के कर्क राशि में जाने से मिथुन जातकों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं और रुके हुए दस्तावेजों या वीजा संबंधी कार्य अब पूरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नई आमदनी के स्रोत सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत भी नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि

इस गोचर का कन्या राशि के जातकों को जबरदस्त फायदा मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के प्रबल योग बनेंगे। जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे थे, उन्हें सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

सूर्य के गोचर से वृश्चिक जातकों को पारिवारिक जीवन में शांति और सामंजस्य का अनुभव होगा। पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं और रिश्तों में मिठास आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। जो लोग किसी इंटरव्यू या परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा।

धनु राशि

इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर अत्यंत शुभ संकेत दे रहा है। जो लोग शत्रुओं से परेशान थे, उन्हें अब राहत मिल सकती है। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म हो सकते हैं और घर में कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है। संतान की कामना रखने वाले दंपति को भी कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं